जयराम ठाकुर पंचायत चुनावों की चिंता छोड़ प्रधानमंत्री से 1500 करोड़ का राहत पैकेज दिलाएं : सुक्खू

by

एएम नाथ । हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पंचायत चुनावों की चिंता करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो प्रदेश में आपदा के लिए घोषणा की गई थी पहले उसे पूरा करवाएं।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर और हिमाचल से भाजपा के सांसद प्रधानमंत्री से 1500 करोड़ रुपए का आपदा राहत पैकेज दिलाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली नम्वबर के बाद प्रदेश सरकार अपने स्तर पर प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देता हूं। उन्होंने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को कहा कि भाजपा में कुछ नही रखा है, वापस लौट आओ। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय के उद्घाटन समारोह के दौरान भी जब इंद्रदत्त लखनपाल पीछे बैठे हुए थे तो उन्हें आगे बुलाया और कहा कि अधिकारियों को चुने हुए लोगों का ध्यान रखते हुए उन्हें सम्मान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय दौरे के दौरान एक तीर से कई निशाने साध गए। उन्होंने बड़सर से भाजपा विधायक का नाम लिए बिना तंज कसा और आपदा राहत पर भाजपा के सातों सांसदों को भी लपेटा। मुख्यमंत्री ने बड़सर के मिनी सचिवालय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के विधानसभा उपचुनाव में यहां शराफत हारी और बेईमानी जीत गई। जब हमारी सरकार को गिराने की कोशिश हुई, उसमें हमीरपुर जिला के भी 2 विधायक शामिल रहे। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि बड़सर के विधायक उसमें शामिल होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे से बनाईं 259 संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, नेटवर्क की डिटेल भी मांगी : मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधीक्षकों को डोजियर तैयार करने के निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा माफिया की ओर से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के लिए 259 संपत्तियों की पहचान की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और जनकल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के अधिकारियों को दिए निर्देश। कृषि मंत्री ने भोल खास तथा हरनोटा पंचायत में सुनी जनसमस्याएं। ज्वाली 27 : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो0...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भूटान सरकार को 5000 से अधिक चिलगोजा के किए पौधे भेंट

एएम नाथ। शिमला : रॉयल भूटानी एम्बेसी के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन ताशी पेलडन और मंत्री सलाहकार चिमी वांगमो के नेतृत्व में भूटान साम्राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनों की आग के कुप्रभावों बारे जानकारी देने के लिए जागरुकता वाहन रवाना

ऊना  – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज फायर सीजन के दौरान वनों की निगरानी व लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से वन विभाग को जारी किये गये वाहनों को हरी झंडी दिखाकर...
Translate »
error: Content is protected !!