जयराम ठाकुर से मिले कुनिहार ब्लॉक समिति के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि

by

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में अर्की विधानसभा क्षेत्र की कुनिहार ब्लॉक समिति में भारतीय जनता पार्टी समर्थित 15 नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोलन जिलाध्यक्ष रतन पाल के साथ शिष्टाचार भेंट की।

कुनिहार ब्लॉक समिति में 23 में से 15 निर्वाचित सदस्य भाजपा समर्थित हैं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में जनता द्वारा दिया गया जनादेश विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जनप्रतिनिधियों की भूमिका जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण होती है। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही जनप्रतिनिधियों से जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए सेवा, समर्पण और जवाबदेही की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति नहीं, मरीजों की सेवा मेरा पहला धर्म : डॉ. जनक राज

सीएम की टिप्पणी पर डॉ. जनक राज का पलटवार कहा, जनसेवा पर सवाल नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था पर जवाब दें कहा, जनता को भाषण नहीं, बेहतर इलाज चाहिए एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक अदालत में कुल 8477 मामलों की हुई सुनवाई

 सोलन :  ज़िला सोलन के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इन लोक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश...
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने पटवारी को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, मामला दर्ज

ऊना : पटवार सर्कल थानाकलां के पटवारी विनोद कुमार को विजिलेंस ने 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। शिकायतकर्ता विजिलेंस को शिकायत की थी कि आरोपी पटवारी जमीन की तकसीम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 21 करोड़ 12 लाख की विकासात्मक परियोजनाओं के किए शिलान्यास एवं उद्घाटन

मुकेश अग्निहोत्री ने 15 करोड़ 66 लाख की राशि से निर्मित पेयजल योजना का किया लोकार्पण 30 गांवों की 133 बस्तियों को मिलेगी सुचारू पेयजल आपूर्ति सुदूर क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को...
Translate »
error: Content is protected !!