जरूरतमंद और योग्य निर्माण श्रमिकों तक बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की वित्तीय सहायता प्रदान करना बोर्ड की प्राथमिकता : नरदेव सिंह कंवर

by

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने सोमवार को शिमला में 45वीं निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि जरूरतमंद और योग्य निर्माण श्रमिकों तक बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की वित्तीय सहायता प्रदान करना बोर्ड की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने जिला टीमों को बोर्ड के लाभार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कामकाज में सुधार के लिए ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लंबित महत्वपूर्ण मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
इससे पूर्व, बोर्ड के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
निदेशक ने गैर सरकारी सदस्यों के सहयोग और बैठक के दौरान बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बोर्ड के उप श्रम आयुक्त मनीष करोल, हिमाचल प्रदेश सरकार के उप सचिव श्रम एवं रोजगार अमर सिंह तथा सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा नरेश चौहान, गैर सरकारी सदस्यों में रविंदर सिंह रवि, भूपेन्द्र सिंह अत्री, जगदीश भारद्वाज, प्रेम ठाकुर और हेमा तंवर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

94.36 करोड़ रुपये पर सवाल :कैग रिपोर्ट में बिना बजटीय प्रावधान के किए गए खर्च

एएम नाथ। शिमला : भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिना किसी बजटीय प्रावधान के 94.36 करोड़ रुपये खर्च करने पर सवाल उठाए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री वन धन योजना के अंतर्गत वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।  एनआईसी कक्ष में उपायुक्त चंबा ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मर्डर केस में वांटेड : 3 गिरफ्तार, 5 पिस्टल, 21 कारतूस बरामद, चंडीगढ़ में कई मामले दर्ज

पटियाला:  पंजाब चंडीगढ़ में कत्ल, असलहा एक्ट और नशे की तस्करी के मुकदमों में नामजद तीन शातिरों को पटियाला पुलिस ने अलग-अलग केसों में बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया …संजौली मैदान के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। 3.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के...
Translate »
error: Content is protected !!