जल घोटाले पर सिरमौर भाजपा ने डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा

by
नाहन, 4 जनवरी । हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का खुलासा होने के बाद सिरमौर जिला के भाजपा नेताओं ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस्तीफे की मांग की है।  भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का एक अनोखा घोटाला बताया है, जिसमें ग्रामीणों के साथ धोखा किया गया है।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों ने स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के माध्यम से टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाने के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि घोटाला इतने बड़े स्तर पर हुआ कि ऐसे गांवों में भी पानी टैंकरों के माध्यम से डलवाने के पास किए गए जहां सड़कें ही नहीं हैं।
जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने कहा, इस घोटाले ने हिमाचल प्रदेश की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल किया है। मुख्यमंत्री को तुरंत कार्रवाई करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस्तीफा मांगना चाहिए। भाजपा नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गंभीर मामले में यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण जनता के साथ न्याय नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बंदरों के हमले का डर : तीसरी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय युवती की मौत

शिमला : बंदरों के हमले के डर से 20 वर्षीय युवती की टुटू के पास ढांडा में घर की तीसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अुनसार युवती अपने घर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरमीत सिंह पर अरबों रुपए के घोटालों के रिकॉर्ड दबाने के आरोप, मामला CBI को सौंपने की मांग

जोगिंद्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन के पूर्व रिकवरी एवं लॉ प्रभारी गुरमीत सिंह पर साठगांठ, रिकॉर्ड दबाने और चुनिंदा कर्जदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप वरिष्ठ बैंक अधिकारियों, निदेशक मंडल व नियामक अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कौशल विकास से युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के द्वार – वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 38572 को दिए हैं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र : बाली*

एएम नाथ।  धर्मशाला, 31 मई। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा सुख सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कौशल विकास की आवश्यकता पर बल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बगावत- सुक्खू और बागियों में सुलह का आसार नहीं : सुधीर समर्थक 5 नामित पार्षद MC धर्मशाला से हटाए

एएम नाथ। धर्मशाला  :   सुक्खू और बागियों में सुलह का आसार नहीं लग रहा है। कम होने के बजाय ये तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि सुक्खू सरकार अब बागियों को निशाने...
Translate »
error: Content is protected !!