जल घोटाले पर सिरमौर भाजपा ने डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा

by
नाहन, 4 जनवरी । हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का खुलासा होने के बाद सिरमौर जिला के भाजपा नेताओं ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस्तीफे की मांग की है।  भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का एक अनोखा घोटाला बताया है, जिसमें ग्रामीणों के साथ धोखा किया गया है।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों ने स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के माध्यम से टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाने के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि घोटाला इतने बड़े स्तर पर हुआ कि ऐसे गांवों में भी पानी टैंकरों के माध्यम से डलवाने के पास किए गए जहां सड़कें ही नहीं हैं।
जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने कहा, इस घोटाले ने हिमाचल प्रदेश की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल किया है। मुख्यमंत्री को तुरंत कार्रवाई करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस्तीफा मांगना चाहिए। भाजपा नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गंभीर मामले में यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण जनता के साथ न्याय नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूर का शव बरामद : शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम, सिर व कानों से खून निकला हुया था और नाखूनों पर लगा था खून, हत्या का मामला दर्ज

फाईनैंसर के बंदों दुारा ट्रैकटर घर से ले जाने से खफा होकर प्रवासी मजदूरों ने शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर आठ में पड़ते अनंद नगर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ओकओवर में पूरी की स्व-गणना : प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सहयोग की अपील

एएम नाथ। शिमला, 18 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत आज ओकओवर, शिमला में अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल करेगें शादी मुख्यमंत्री भगवंत मान : डा. गुरप्रीत कौर के साथ

गुरुवार को चंडीगढ़ में सीएम आवास में आयोजित विवाह समारोह ब्यूरो, 6 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार डा. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में किसकी सरकार? Exit Poll के आंकड़े भूल जाइए : वोटिंग प्रतिशत से समझिए जमीनी सच्चाई

दिल्ली चुनाव में मतदान के बाद अब एक ही सवाल चर्चा में है कि आखिर मतदाताओं ने इस बार किसका खेल किया? वो भी इसलिए क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं ने 2025 के इस...
Translate »
error: Content is protected !!