जल तरंग जोश महोत्सव में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक जिला स्तरीय फैशन शो और टैलेंट हंट शो में दिखाएंगे दमखम, डीसी राहुल कुमार ने किया पोस्टर लॉन्च

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 11 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव 2025 को अधिक समावेशी और प्रेरणादायक बनाने की दिशा में जिला बिलासपुर प्रशासन द्वारा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय फैशन शो और टैलेंट हंट शो का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जिला कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में इस विशेष कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च किया।
उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को अपनी प्रतिभा व रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त एवं सम्मानजनक मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सामाजिक सहभागिता, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने यह भी उल्लेख किया कि दिव्यांगजन गतिशीलता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक संवेदनशीलता जैसे कई क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करते हैं, और ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा मिलता है।
उपायुक्त ने बताया कि बिलासपुर जिला के विभिन्न विशेष विद्यालयों और संस्थानों के बच्चे एवं युवा इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, इच्छुक प्रतिभागियों के लिए एक गूगल फॉर्म भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी दिव्यांगजन आसानी से पंजीकरण कर सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि इस आयोजन के लिए जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और संबंधित जानकारी उनके कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण एवं अधिकारिता विभाग, रेडक्रॉस सोसाइटी और समर्थ हमारी पहचान एनजीओ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस मौके पर एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित शर्मा, समर्थ हमारी पहचान एनजीओ के प्रधान लग्नेश कुमार, संगीता सोनी सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामान्य पर्यवेक्षक ने गगरेट और बंगाणा में अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ऊना 14 मई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव गगरेट और कुटलैहड़ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को बंगाणा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी विस क्षेत्र में 498 लाख से निर्मित होने वाले दो संपर्क मार्गों का भूमि पूजन : राज्य में मुख्यमंत्री सड़क रखरखाव योजना के तहत 200 करोड़ होंगे खर्च: संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य में उत्कृष्ट गुणवत्ता की सड़कें उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री सड़क रखरखाव योजना आरंभ की गई है इसके तहत चालू वित वर्ष में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर की जा रही व्यवस्थाओं का डॉ. जनक राज ने किया अवलोकन

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डॉ. जनक राज ने पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बात करके...
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर व हमीरपुर जिला के 332 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टैस्ट

ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली में दूसरे दिन आज बिलासपुर जिला की भराड़ी, श्री नैना देवी, बिलासपुर सदर व नमहोल तहसीलों तथा हमीरपुर जिला की सुजानपुर टीरा व बड़सर तहसीलों...
Translate »
error: Content is protected !!