जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव फलाही में निकाली वातावरण जागरुकता रैली

by

होशियारपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अध्यापक सीता राम बांसल व लाईब्रेरियन संतोष यादव के नेतृत्व में गांव फलाही में वातावरण जागरुकता रैली निकाली। इस रैली को प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने कहा कि यह रैली वातावरण को और बिगाडऩे से बचाने व आने वाली पीढिय़ों के लिए इसको बचाने का संदेश देते हुए गांव के अलग-अलग इलाकों में गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘वातावरण बचाओ-धरती बचाओ’ का संदेश देने वाली तख्तियां पकड़ी हुई थी।
गांव के अलग-अलग इलाकों से होते हुए यह जागरुकता रैली सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फलाही पहुंची और वहां के विद्यार्थियों को भी वातावरण के प्रति जागरुक किया। इस रैली में महमूलवाल बाजार के दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने भी शमूलियत की। इसके अलावा सरकारी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही की प्रिंसिपल मृदुला शर्मा ने विशेष योगदान दिया। इस मौके पर सरकारी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही की अध्यापिका अर्चना कालिया, रुपिंदर कौर, मनी हंस, अच्छर सिंह, सुखविंदर सिंह, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फलाही की मुख्य अध्यापिका रीना कुमारी, ई.टी.टी अध्यापक संदीप कौर ने भी हिस्सा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में पंजाब की एक निजी बस खाई में गिरी : बस में सवारियां होती तो हो सकता था बड़ा हादसा

रोहित जसवाल / चिंतपूर्णी :  रविवार को सुबह नौ बजे के करीब पंजाब की एक निजी बस तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में जा गिरी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या चंडीगढ़ में भी बना केजरीवाल का शीशमहल…सैटेलाइट फोटो से क्यों मचा हंगामा?

नई दिल्ली : देश की सियासत में ‘शीशमहल’ शब्द दोबारा चर्चा में है। पंजाब सरकार के बहाने बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि पंजाब की...
article-image
पंजाब

आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई संदीप सोनी ने जिला रैड क्रास सोसायटी को 62 पल्स आक्सीमीटर किए भेंट

होशियारपुर : आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई. संदीप सोनी की ओर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए जिला रैड क्रास सोसायटी  को 62 पल्स आक्सीमीटर भेंट  किए गए। आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!