जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू अपने समय के ”अंबानी” थे : कोई नहीं जानता था कि उनके पास संपत्ति कहां से आई – कंगना रनौत

by

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू अपने समय के ”अंबानी” थे, लेकिन कोई नहीं जानता था कि उनके पास संपत्ति कहां से आई थी।

कंगना रनौत रनौत की इन टिप्पणियों के बाद कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग (ईसी) के समक्ष शिकायत दर्ज की. शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ”आपत्तिजनक और अपमानजनक” टिप्पणियों का इस्तेमाल किया है और ”स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू की तुलना देश के शीर्ष उद्योगपतियों में से एक से करने की कोशिश की है।  कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू अपने समय के अंबानी थे लेकिन कोई नहीं जानता कि उनकी धन-संपत्ति कहां से आई। वह अंग्रेजों के करीबी थे और उनके पास धन कहां से आया यह आज भी एक रहस्य है।
अभिनेत्री रनौत ने यह भी कहा कि ”कोई नहीं जानता कि जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री कैसे बने क्योंकि मतदान (पूर्व उप प्रधानमंत्री) सरदार वल्लभभाई पटेल के पक्ष में हुआ था. तब से, वंशवादी शासन के इस दीमक ने देश को खोखला कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह के स्पष्ट संदर्भ में कहा, ”एक तरफ हमारे पास ‘तपस्वियों की सरकार’ (भाजपा सरकार) है और दूसरी तरफ हमारे पास ‘भोगियों की सरकार’ (कांग्रेस) है।

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री हैं और रामपुर के पूर्व शाही परिवार के वंशज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह एवं कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में रनौत के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ा किया है।  कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को दी गई अपनी शिकायत में कहा है, ”कंगना रनौत ने मंडी के सरकाघाट में एक सभा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की और स्वतंत्रता सेनानियों की व्यापारियों से तुलना करके सारी हदें पार कर दीं।

इसमें कहा गया, ”उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू की तुलना देश के शीर्ष व्यवसायियों में से एक से करने की कोशिश की है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि रनौत ने संजय गांधी पर ”भारत में पुरुषों की जबरन नसबंदी करने में शामिल होने” का आरोप लगाया है।

शिकायत कानूनी विभाग के राज्य संयोजक ने की निर्वाचन आयोग को शिकायत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कानूनी विभाग के राज्य संयोजक धनंजय शर्मा और धीरज ठाकुर द्वारा दी गई है। पार्टी ने कहा कि ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और उन लोगों पर निजी हमला है जो अब जीवित नहीं हैं। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और यहां तक कि कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को एक ”कार्टून” भी कहा। शिकायत में रनौत को आगे किसी भी चुनाव प्रचार में भाग लेने से रोकने की मांग की।

इससे पहले भी रनौत ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को ”अंग्रेजों द्वारा छोड़ी गई ऐसी बीमारी” करार दिया था जो देश को ‘दीमक’ की तरह खा रही है।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ”तानाशाह” करार दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोस्ट कोड 903 और 939 के रिजल्ट निकालने का फैंसला : पेंडिंग भर्तियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक

एएम नाथ। शिमला : लंबित भर्तियों को लेकर बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी की डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में पोस्ट कोड 903 और 939 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – डीसी राघव शर्मा

फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – उपायुक् ऊना, 5 जनवरी – जिला मुख्यालय ऊना में बाल कल्याण व संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज यहां जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की तैयारियों को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बल्कि एक आध्यात्मिक स्थल : कुलदीप सिंह पठानिया

तपोवन विधानसभा परिसर पर्यटकों के लिए खुला हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिखाई हरी झंडी एएम नाथ। धर्मशाला :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने आज तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!