जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत

by

गढ़शंकर : 25 जून : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने के संबंध में रपट दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में सोनिका पुत्री संतू निवासी महहला भंगानिया वार्ड नं 10 गढ़शंकर ने बताया कि उसका पिता संतू महिंदर सिंह नाम के व्यक्ति के पास खेती का काम करता था। उसने बताया कि शनिवार को जब वह खेतों में फसल पर स्प्रे कर रहा था तो उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोनिका ने बताया कि वह अपने पिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लेकर गए तो ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने उसे मिरतक घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है इसमें किसी का कोई कसूर नही है और उसका परिवार किसी के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही नहीं कराना चाहता। सोनिका के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मिरतक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाई लालो जी के 574वें जन्म दिवस पर धार्मिक समागम और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

भाई लालो जी के संदेश को जीवन में अपनाने की जरूरत: पवन दीवान लुधियाना, 23 सितंबर: भाई लालो जी के 574वें जन्म दिवस के अवसर पर भाई लालो जी समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल द्वारा डेंगू से बचाव को लेकर गढ़शंकर में जागरूकता रैली

गढ़शंकर, 5 अक्तूबर : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के निर्देशों तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में विशेष ‘ड्राई डे गतिविधि’ के तहत डेंगू जागरूकता...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्रों के विकास हेतु ग्रांट जारी : सिर्फ दावों में ही नहीं, जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए विकास – मनीष तिवारी

रोपड़/श्री आनंदपुर साहिब, 9 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से लगातार ग्रांट जारी की जा रही है। जिन्होंने...
article-image
पंजाब

13 वर्षीय बच्ची हत्या मामला: एएसआई बर्खास्त, दो अन्य पुलिसकर्मी सस्पेंड

जालंधर।  13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में एएसआई मंगतराम को बर्खास्त करने के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि एएसआई मंगतराम को...
Translate »
error: Content is protected !!