ज़मीन के नीचे ज़िंदगियां दबी हों, तो कुर्सी नहीं ज़मीन दिखनी चाहिए : DC मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कायम की मिसाल

by

एएम नाथ। मंडी : जब ज़मीन के नीचे ज़िंदगियां दबी हों, तो कुर्सी नहीं ज़मीन दिखनी चाहिए और DC मंडी ने यही कर दिखाया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी जिम्मेदारियों को पेशेवर तरीके से निभाते हुए एक मिसाल कायम की है।

जैसे ही मंडी जिला के निहरी ( हाड़ाबोई) में घर के नीचे 5 लोगों के दबे होने की खबर मिली, DC अपूर्व देवगन मौके के लिए रवाना हुए। रास्ता बंद था, भूस्खलन ने सड़क लील ली थी। लेकिन उन्होंने रुकना नहीं चुना – पैदल चले, कीचड़ में जूते/चप्पल फंस गए तो नंगे पांव सफर जारी रखा।


घटना स्थल पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के साथ पीड़ितों का दर्द बांटना कोई इनसे सीखे।
उनका यह कदम दिखाता है कि वह अपने काम के प्रति कितने समर्पित हैं। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जिला मंडी में कई जगह आपदाएं आई हैं और हर जगह उन्होंने खुद जाकर स्थिति का जायज़ा लिया है। ऐसे समय में जब कई अधिकारी अपने दफ्तरों से ही निर्देश देते हैं, उनका ज़मीनी स्तर पर जाकर काम करना प्रशंसनीय है।
इस तरह के नेतृत्व से न सिर्फ प्रशासनिक कार्यों में तेज़ी आती है, बल्कि यह आम जनता में भी भरोसा जगाता है। हमें ऐसे अधिकारियों पर गर्व है जो अपनी कुर्सी से बढ़कर लोगों की सेवा को प्राथमिकता देते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के दरगेला में मातम में बदलीं करवाचौथ की खुशियां

छुट्टी पर घर आए फौजी की बाइक हादसे से मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा जिला के तहत विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दरगेला गांव में करवाचाैथ के दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना एक भी पैसा लगाए एक ही ट्रॉमा केंद्र का दो-दो बार उद्घाटन कर रहे हैं मुख्यमंत्री – जयराम ठाकुर

ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन के डेढ़ साल बाद शुरू हुई सेवा मुख्यमंत्री को पट्टिका लगवाने का शौक,  केंद्र के सहयोग की बात फिर से डकार गई सरकार एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष अैर विचारधारा पर बनी एनीमेटड फिल्म जय भीम जो 22 अक्तूबर को दुनिया भर के सिनेमा घरों में, हर घर अंबेडकर के तहत विचार गोष्ठि करवाई

गढ़शंकर : डॉ. बी. आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर की ओर से मिशन-हर घर अंबेडकर के तहत अंबेडकर भवन नंगल रोड पर विचार गोष्ठि करवाई गई जिस की प्रधानगी प्रीतम फिल्म प्रोडक्शन की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से सभी वाहनों पर लागू हो जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

ऊना( हिमाचल प्रदेश)/दलजीत अजनोहा :  डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!