ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया विधिवत शुभारंभ

by
एएम नाथ। बनीखेत (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रसिद्ध पर्यटन कस्बे बनीखेत में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले में शोभा यात्रा की अगुवाई करते हुए भूरू नाग मंदिर पधर में पूजा अर्चना कर चार दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ किया ।
शोभा यात्रा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बनीखेत से शुरू होकर भूरू नाग मंदिर पधर में संपन्न हुई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है तथा मेले एवं उत्सव  हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।
लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने  के साथ- साथ यहां आयोजित होने वाले मेले-उत्सव और त्यौहार स्थानीय देवी -देवताओं के प्रति लोगों की कृतज्ञता,धार्मिक आस्था और  सामाजिक सौहार्द को इंगित करते हैं। उन्होंने कहा कि भूरू नाग मंदिर एक  ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है और यहां के आषाढ़ नाग मेला उत्सव का अपना एक विशेष महत्त्व है।
विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर है।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को एसडीएम डलहौजी एवं अध्यक्ष मेला आयोजन समिति अनिल भारद्वाज ने शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अरुण राणा, मेला आयोजन समिति के सदस्यों में  संदीप कुमार, विश्वजीत सिंह, राजकुमार शर्मा, ध्रुव पठानिया, सुरेश शर्मा, नवीन शर्मा सहित डीएसपी  सलूणी  रंजन शर्मा,जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, तहसीलदार रमेश चौहान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी, दिल्ली और तरनतारन से12 आरोपी काबू : 14 लाख 72 हजार 220 प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद

अमृतसर :  गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक दवा कंपनी पर छापा मारकर वहां से 14.72 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त कार्रवाई करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छवि चमकाने के लिए दो लोगों की भर्ती पर बोले जयराम ठाकुर — जनहितैषी योजनाओं के बजाय छवि चमकाने में सरकार खर्च करेगी पैसे

हिमकेयर से इलाज, सहारा का आसरा छीनकर, परीक्षा फ़ीस दुगुनी करके नहीं चमकेगी छवि एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार...
हिमाचल प्रदेश

6.74 लाख रुपये से चोरी : पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की

ऊना: हरोली में खुली एक कंपनी के दफ्तर से 6.74 लाख रुपये से अधिक चोरी हुए हैं। चोरी के आरोप इसी कंपनी के एक कर्मचारी पर लगे हैं, जो दक्षिण दिल्ली निवासीपुरी का रहने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने एमएसी पार्क में किया राखी उत्सव मेले का शुभारंभ, सोमभद्रा उत्पादों

ऊना : 1 अगस्तः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज एमसी पार्क ऊना में 10 दिन तक चलने वाले राखी उत्सव मेले का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!