ज़िले में बाल कल्याण कमेटी व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का पुनर्गठन: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा विधायक : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिले में 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की सुरक्षा और देखभाल तथा किसी कारणवश कानून के टकराव में आने वाले बच्चों के लिए जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के तहत बाल कल्याण समिति और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का गठन किया जाता है। इनके पास बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने का अधिकार होता है और वे बच्चों के अधिकारों की रक्षा करते हैं। उन्होंने बताया कि बाल कल्याण कमेटी और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। जिले में वर्तमान में कार्यरत बाल कल्याण समिति और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जिसके कारण अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के लिए दो नए योग्य सदस्यों और बाल कल्याण कमेटी लिए एक चेयरपर्सन और चार सदस्यों की नियुक्ति की जानी है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इनकी नियुक्ति जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 27 और 4 के अनुसार की जाएगी। बाल कल्याण कमेटी और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के लिए आवेदन करने हेतु सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब, चंडीगढ़ की वेबसाइट पर दिए गए नियमों और शर्तों के अनुसार आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला बाल संरक्षण अधिकारी, राम कॉलोनी कैंप, चंडीगढ़ रोड, होशियारपुर से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर दिए गए नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र विभाग के कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग, एस.सी.ओ. नंबर 102 और 103, पिकाडली सिनेमा के पीछे, सेक्टर 34-ए, चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से या ईमेल आईडी cwcjjbrecuritment@punjab.gov.in पर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून 2025 है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

घर से चोरी के मामले में आरोपी खिलाफ पर्चा दर्ज

गढ़शंकर :घर से गहने, नकदी व अन्य सामान चोरी करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बीना रानी पत्नी करनैल सिंह निवासी कोट थाना गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

एनआरआई बाजवा ने स्कूल विकास कार्यों के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर को 21000 रुपये का दिया दान

गढ़शंकर, 04 फरवरी: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार और स्टाफ के नेतृत्व में स्कूल के विकास और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। स्कूल के...
article-image
पंजाब

समाजसेवी मनी झल्ली को सदमा,  एनआरआई पिता का निधन : आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग एंव रस्म पगड़ी 30 दिसंबर को

गढ़शंकर, 23 दिसंबर : समाजसेवी मनी झल्ली को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब उनके एनआरआई पिता कमल देव का निधन हो गया। कमल देव भारत आए हुए थे और संक्षिप्त बीमारी पश्चात 18...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहनाज गिल ने पिता की पुलिस ने खोली पोल, कहा सिक्योरिटी पाने अपनाया कौन सा हथकंडा : शहनाज गिल के पिता ने कहा कि पुलिस द्वारा उनपर जो भी लगाए आरोप, बेसलेस

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें...
Translate »
error: Content is protected !!