जाती जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : पूर्व सांसद खन्ना

by

,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में जाती जनगणना साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम : खन्ना
होशियारपुर 1 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले का स्वागत करते हुए इसे मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला करार दिया है। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार ने जो आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का फैसा लिया है वह इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार देश और समाज के सर्वोत्तम हितों और मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है। खन्ना ने केंद्र सरकार का यह कदम जहाँ सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देगा वहीँ नीति निर्माण में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि जाती जनगणना सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। खन्ना ने कहा कि जातिगत आंकड़े सरकार को विभिन्न समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेंगे। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि कौन सी जातियां शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ्य सेवाओं में सबसे ज्यादा वंचित हैं। इससे कल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके अलावा ओ.बी.सी. और अन्य वंचित समुदायों की सटीक जनसंख्या के अभाव में, आरक्षण नीतियों को लागू करना और संसाधनों का उचित वितरण करना मुश्किल रहा है। जातिगत गणना के नए आंकड़े आरक्षण की सीमा और वितरण को और पारदर्शी बना बनाएंगे । जातिगत जनगणना से उन समुदायों की पहचान हो सकेगी जो ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर रहे हैं। जातिगत डेटा सामाजिक असमानताओं को उजागर करेगा, जिससे सरकार और समाज को इन मुद्दों को संबोधित करने का अवसर मिलेगा जिसके तहत अगर किसी विशेष जाति की आय या शिक्षा का स्तर राष्ट्रीय औसत से कम है तो इसे सुधारने के लिए नीतियां बनाई जा सकेंगी। खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले को देशवासियों के हित में कल्याणकारी फैसला बताते हुए इस फैसले का स्वागत किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

क्षेत्र में संदिग्ध व अज्ञात व्यक्तियों की जांच के लिए विभिन्न संगठनों ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर: गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शहर के बंगा चौक पर मार्च पश्चात डीएसपी नरिंदर सिंह औजला को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहड़ू के बौंद्रा देवता के मंदिर में डकैती और हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद

 एएम नाथ। शिमला :  रोहड़ू क्षेत्र के बौंद्रा देवता के मंदिर में 12 साल पहले डकैती करने के बाद चौकीदार की हत्या के जुर्म में तीन दोषियों को जिला अदालत चक्कर ने आजीवन कारावास...
article-image
पंजाब

आतंकी ट्रेनिंग कैम्प को फंडिंग; आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर : सांसद रवनीत सिंह

चंडीगढ़ :कनाडा में भारत पर हमले की साजिश, आतंकी ट्रेनिंग कैम्प को फंडिंग, आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर। यह ब्यान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा में कनाडा के प्रधानमंत्री को लेकर दिया था।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

‘एंटी-चिट्टा अभियान’ ऊना में तेज़ : डीसी–एसपी ने ली बैठक, संवेदनशील पंचायतों में नशा निवारण समितियों को तुरंत सक्रिय होने निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन ने ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ को जिले में मिशन मोड पर आगे बढ़ाते हुए निर्णायक गति दी है। उपायुक्त जतिन लाल ने चिट्टा और नशे को लेकर चिन्हित...
Translate »
error: Content is protected !!