जालंधर के एक होटल में 24 वर्षीय युवती के साथ 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप…शादी का झांसा देकर होटल बुलाया

by

जालंधर : जालंधर के थाना रामा मंडी के अंतर्गत पड़ते एक होटल में तीन युवकों ने रेड बुल में नशीला पदार्थ मिलाकर 24 वर्षीय युवती से बलात्कार करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने अमनदीप सिंह लाली नाम के युवक के खिलाफ एफआईआर नंबर 309 धारा 69 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह थाना नूरमहल, तहसील फिल्लौर के एक गांव की रहने वाली है और विभिन्न कार्यक्रमों में होस्ट का काम करती है। करीब चार महीने पहले उसकी मुलाकात अमनदीप सिंह लाली नामक युवक से हुई थी। दोनों पहले भी जालंधर में दो से तीन बार मिल चुके थे। पीड़िता के मुताबिक, 25 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे अमनदीप सिंह लाली ने उसे अपने मोबाइल से फोन किया और कहा कि “सुबह हमारी शादी है, इसलिए तुम आज रात मेरे साथ होटल में रुक जाओ।” इस पर युवती अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे अपनी एक्टिवा से जालंधर पहुंची। दो घंटे बाद अमनदीप सिंह लाली उसे होटल ले गया। होटल पहुंचने पर वहां उसके दो दोस्त हरमन और जस्सी पहले से मौजूद थे।

 नशीली दवा रेड बुल में मिलाई :  जब पीड़िता ने उन दोनों के बारे में पूछा तो लाली ने बताया कि वे लोग शादी में गायन करने वाले कलाकार हैं। इसके बाद लाली उसे होटल की पांचवीं मंजिल के कमरा नंबर 501 में ले गया। कुछ देर बाद लाली के दोस्त उसे तीसरी मंजिल के कमरे में ले गए। वहीं, लाली ने उसे रेड बुल में कोई नशीला पदार्थ पिलाया। उसे पीने के बाद युवती को बेहोशी महसूस होने लगी। उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता  सुबह होश आने पर दिखे शरीर पर चोट के निशान :  पीड़िता ने बताया कि सुबह जब उसे होश आया, तो उसने अपने शरीर पर कई चोटों के निशान देखे। उसे समझ आया कि उसके साथ रात को जबरन बलात्कार किया गया था।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
पीड़िता ने थाना दकोहा के जांच अधिकारी ए.एस.आई. विपिन कुमार को दिए बयान में कहा कि उसकी मेडिकल जांच करवाई जाए और आरोपी अमनदीप सिंह लाली समेत अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबासाहेब आंबेडकर के 131वें  जन्मदिवस को समर्पित गढ़शंकर में समागम आयोजित

प्रगति कला मंच लांदड़ां की टीम द्वारा पेश किए इंकलाबी नाटक व कोरियोग्राफी ने बांधा समय- गढ़शंकर :  बी. आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा  बाबासाहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के 131वें  जन्मदिवस...
article-image
पंजाब

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला, 1 गिरफ्तार : छात्र का दाहिना फेफड़ा खराब हो गया है और उसे मस्तिष्क की सर्जरी की गई

चंडीगढ़ ” ऑस्ट्रेलिया के द्वीप राज्य तस्मानिया में एक भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया और फिर उसे...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 06 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ वहां के नौजवानों को खेल के प्रति उत्साहित करना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है।...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने बाबा जम्बू जीत जी धार्मिक स्थल पर माथा टेका : मंदिर समिति को 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की

गांव बूथगढ़ में जनसभा को संबोधित किया बलाचौर, 22 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी सिद्ध बाबा जम्बू जीत जी के मंदिर भूरीवाले मालेवाल बूथगढ़ झंडूपुर में वार्षिक जोड़ मेले...
Translate »
error: Content is protected !!