जालंधर ग्रुप के एनसीसी कैडेटों और छात्रों ने सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का किया अभ्यास

by

जालंधर/दलजीत अजनोहा : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जालंधर के तत्वाधान में छ: एनसीसी बटालियनो के विभिन्न 250 शिक्षण संस्थानों ने सिविल डिफेन्स माँक ड्रिल का अभ्यास किया गया। बिग्रेडियर अजय तिवारी सेना मेडल ग्रुप कमांडर ने बताया होशियारपुर, कपूरथला, फगवाड़ा और जालन्धर की तीन बटालियनो के कालेजों और स्कूलों में आठ हजार एनसीसी कैडेटों और छात्र/छात्राओं ने सिविल डिफेन्स माँक ड्रिल का अभ्यास कराया गया ।सेना के परशिक्षकों और शिक्षकों ने शिक्षण संस्थानों में लेक्चर , डेमो और युद्र के समय हवाई हमले से बचने के तरीके केडेटों और छात्रों को सिखाये | ब्रिगेडिएर तिवारी से बताया क्लास या घर अन्दर, बाजार, खेल के मैदान और खुले मैदान में सिविल डिफेन्स के विभिन्न तरीके सिखाये गये। नागरिको के घायल होने पर फर्स्ट एंड और और घायलों की निकासी के तरीके भी सिखाए गये हैं। कैडेटों और छात्रों को ब्लेक आऊट में कारवाई भी सिखाई गयी। एक घंटे का ब्लैक आऊट कल रात्रि जालन्धर कैंट में कराया जो आज रात 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक जालन्धर और अन्य जिलों में कराया जायेगा। आग के प्रकार और आग बुझाने के तरीके कैडेटों और छात्रों को सिखाये गये। ब्रिगेडिएर अजय ने आगे बताया राष्ट्र के 300 जिलों में सिविल डिफेन्स माँक ड्रिल का अभ्यास कराया गया है और सभी नागरिकों को हवाई हमले और न्यूक्लर बायोलोजिकल और केमिकल वारफेयर में बचाव के तरीके कैडेटों और छात्रो को सिखाये गये। ग्रुप कमांडर ने सोशल मीडिया में नेगटिव खबरों और विडियों से बचने के बारे में बताया। केवल सरकारी चैनलों और एजेन्सियों से दी गई जानकारी और सूचनाओं पर ही भरोसा करना हैं। कैडेटों और छात्रों को युद्धाभ्यास और सिविल डिफेन्स की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण हैं और कई कैडेट जीवन में पहली बार सीख रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

64 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद,  73.79 प्रतिशत हुआ मतदान, 12805 मतदाताओं में से 9449 ने किया मत का उपयोग।

गढ़शंकर – 13 सदस्यों वाली गढ़शंकर नगर परिषद का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 13 सदस्यों वाली नगर परिषद के लिए 64 उमीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। सबसे कम...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में सीपीआईएम ने मनाया मजदूर दिवस : अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 18 घंटे के कार्यदिवस का जोरदार किया था विरोध – मट्टू

गढ़शंकर, 1 मई: सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर द्वारा आज 1 मई को डॉ. भाग सिंह हॉल गढ़शंकर में मई दिवस मनाया गया और इस अवसर पर पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल और राज्य...
article-image
पंजाब

सीपीआई ने नये आपराधिक  कानूनों के खिलाफ केंद्रीय सरकार के पुतले फूंके

गढ़शंकर, 3 जुलाई : आज सीपीआईएम और सीपीआई ने 1 से 7 जुलाई तक सीपीआई के आह्वान पर गढ़शंकर एसडीएम कार्यालय के सामने 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने के खिलाफ केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!