जालंधर में कन्वैंशन कर पंजाब सरकार के खिलाफ चुनाव दौरान संघर्ष की होगी घोषणा : सतीश राणा

by

पंजाब सरकार ने कर्मचारियों से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया सरकार के झूठे वायदों की पंड कर्मचारियों ने फूंकी
गढ़शंकर : पंजाब युटी मुलाजम व पैंनशनर सयुंक्त फ्रंट के आहावान पर पंजाब जल स्रोत्र प्रबंधन व विकास निगम के कर्मचारियों दुारा पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज युनियन के नेतृत्व में जिला परिषद परिसर, होशियारपुर में कार्याकारी इंजीनियर के कार्यालय के समक्ष पंजाब सरकार पर झूठे वायदों के आरोप लगाते पंजाब सरकार झूठों वायदों की पंड को फूंका और पंजाब सरकार का सियापा किया।
पंजाब युटी मुलाजम व पैंनशनर सयुंक्त फ्रंट के कन्वीनर व पंजाब जल स्रोत्र प्रबंधन व विकास निगम अध्यक्ष सतीश राणा , पससफ के प्रदेशिक वित सचिव व मनजीत सिंह सैनी व टेवू के जिला होशियारपुर के अध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि काग्रेस की सरकार ने प्रदेश में पांच वर्ष कर्मचारियों के साथ झूठे वायदे किए लेकिन पूरा कोई नहीं किया। सरकार की नीयत साफ ना होने के चलते कर्मचारी पक्के नहीं हुए और पहली बार इस सरकार के समय हूया कि वेतन कमिशन ने जो कुछ सिफारिशें की थी उसे भी ना लागू कर इसके उल्ट पहले मिल रही सुविधाएं छीनने का काम किया। इस तरह सरकार ने साबित कर दिया कि वह कर्मचारी विरोधी सरकार रही है। उन्होंने कहा कि वेतन कमिशन सिफारिशें के बावजूद पैंशनरों की पैंशन दुहराने के लिए 2.59 का गुणांक नहीं दिया गया। कच्चे मुलाजमों को पक्का करने व आऊटसोर्सिग, सुसायिटीयों, इंनलिस्टमेंट व केंद्री सकीम अधीन रखे कर्मचारियों को विभागों में लेने के लिए संजीदगी से कोई काम नहीं किया। कर्मचारियों से छीने भत्ते नहीं दिए, अदालतों के फैसलों के बावजूद पूरी तरह ट्रेनिग पीरियड का पूरा वेतन नहीं दिया गया, वेतन में शोध के दौरान 125 प्रतिशत महंगाई भत्ते को अधार नहीं बनाया गया, 2.25 का गुणांक खतम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वेतन कमिशन की सिफारिशों के बावजूद 24 कैटागिरियों की जबरी खतम तक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार सरकार कोई भी वायदा पूरा करने में नाकाम रही और सरकार के झूठे वायदों की पंड प्रदेश के कोने कोने मेंं फूंकी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की लोहड़ी कल फूंकी जाएगी। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को देश भगत यादगार हाल, जालंधर में कन्वैंशन कर चुनाव दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ अगले संघर्ष घोषित कर दिया जाएगा।
फोटो: कर्मचारी नेता सतीश राणा, मनजीत सिंह सैनी व राज कुमार ने पंजाब सरकार की झूठ पंड को फूंकते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाकों से 7 ड्रोन और 3 किलो हेरोइन की बरामद

अमृतसर : पिछले एक दिन में बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर प्रभावशाली टीम वर्क, समर्पण और सतर्कता का प्रदर्शन किया है।पंजाब में बीएसएफ जवानों ने 7 ड्रोन (अमृतसर सीमा पर 5 और फाजिल्का और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश सेना में इतिहास रचा, मेजर मुनीश और कैप्टन हरप्रीत चौहान बने पहले भारतीय दंपति जिन्हे मिला कमीशन

लंदन / नई दिल्ली/ दलजीत अजनोहा : ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मेजर मुनीश चौहान और कैप्टन हरप्रीत चौहान ने ब्रिटिश आर्मी में कमीशन प्राप्त...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

3800 आपदा प्रभावितों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए 31 करोड़ रुपये : प्रदेश इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा, कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसी तबाही आएगी- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए की प्रथम किश्त जारी 16 हजार आपदा प्रभावितों का पुनर्वास करेगी राज्य सरकार मंडी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ‘पुनर्वास’ योजना के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!