जालंधर लोक सभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी का नाम तय : कांग्रेस हाईकमान शीध्र कर सकती ऐलान

by

जालंधर : पूर्व मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस द्वारा जालंधर लोकसभा चुनावी मैदान में उतारने का मन बना लिया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी की दोआबा में जबरदस्त लोकप्रियता के चलते कांग्रेस हाईकमान शीध्र इसका ऐलान कर सकती है। दोआबा क्षेत्र में गत विधानसभा चुनावों में भी पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर जबरदस्त तरीके वोट पड़े थे। लिहाजा माझा और मालवा के कहि ज्यादा कांग्रेस की वोट प्रतिशत रहा था। इसके इलावा धार्मिक डेरो के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से अच्छे सबंध भी उनके अच्छे मने जाते है। पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को मैदान में उतरे जाने के बाद अब आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू का दोबारा संसद तक पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी की जालंधर लोक सभा सीट से जीत तय मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनों कांग्रेस के पंजाब इंचार्ज देवेंद्र यादव और प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर दौरे पर आए थे तो उन्हीनो लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नब्ज टटोलने की कोशिश की थी। उस दौरान दौरान करमजीत कौर चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के नाम की स्थानीय नेताओं ने पैरवी की थी। इसके इलावा पंजाब पुलिस से एसएसपी रिटायर्ड रजिंदर सिंह भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। गत दिनो करतारपुर में पूर्व एसएसपी रजिंदर सिंह ने रैली का आयोजन किया था । जिसमें उनके समर्थकों ने जालंधर सीट पर रजिंदर सिंह को चुनाव में उतारने के नारे भी लगाए थे। इस सभी के बावजूद उनके लिए टिकट दूर की कौड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूके स्टडी वीज़ा के लिए छात्र आईईएलटीएस के बिना भी कर सकते हैं पूरा पैसा : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले छात्र वीज़ा मिलने के बाद पूरा पैसा चुकाने की सुविधा ले सकते हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर यूथ कांग्रेस क्लब के खिलाफ शिकायत : भाजपा ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के चरित्र हनन की चुनाव आयोग से की शिकायत

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत कांग्रेस के निशाने पर हैं। भाजपा ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के चरित्र हनन की चुनाव आयोग से...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्ति पर लेक्चर पवन गोयल को किया सम्मानित

गढ़शंकर, 31 जुलाई : लेक्चरर तथा जीटीयू के ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल शानदार सेवाएं निभाने पश्चात सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां से सेवानिवृत्ति हुए। उनकी सेवा निवृत्ति पर गढ़शंकर के होटल ओयसिस...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शहीदी की 350वीं सालगिरह को समर्पित कॉम्पिटिशन किए ऑर्गनाइज़

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा विभाग की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी तथा भाई दयाला जी के 350वें...
Translate »
error: Content is protected !!