जितना शानदार विजयी जुलूस, उतना ही खर्चा नेताओं के खाते में : विजयी जुलूस में ढोल नगाड़ों, मिठाई व मालाओं के चुनावी खर्च में जुड़ेंगे पैसे

by

हिमाचल प्रदेश। विजयी जुलूस में बजने वाले ढोल, नगाड़े और बैंड तक का खर्चा नेताओं की जेब से निकलेगा। जलेबी, लड्डू और अन्य मिठाई बांटी तो उसका खर्च भी नेताओं के खाते में जुड़ेगा। यही नहीं गले में मालाएं डलवाई तो उसके भी प्रति माला के हिसाब से पैसे नेता के चुनावी खर्च में जुड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च का लेखा-जोखा मतगणना के दिन तक जोड़ा जाएगा। इसलिए चुनाव जीतने के बाद खुशी में धूम धड़ाका करना इस बारे नेताओं को महंगा पड़ेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि 8 दिसंबर को मतगणना होगी और उम्मीदवार विजय जुलूस निकालते हैं तो यह खर्च भी उनके खाते में जुड़ेगा। सहायक व्यय प्रेक्षक और अन्य टीमें मतगणना से एक दिन पूर्व ड्यूटी पर तैनात रहेंगी तथा विजय जुलूस के खर्च पर निगरानी रखेंगी। निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद अलग-अलग वस्तुओं के दाम पहले से ही निर्धारित कर रखे हैं। इसके हिसाब से व्यय का आकलन किया जाएगा। झंडे, बैनर और गाड़ी का खर्च भी उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। जिले के सभी आठ विस क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए।
– जितना शानदार होगा विजयी जुलूस, उतना ही खर्चा जुड़ेगा खाते में

विजयी जुलूस जितना शानदार होगा उतना ही खर्चा नेता की जेब से निकलेगा। विजयी जुलूस के दौरान नेताओं के गले में लटकने वाली मालाओं के भी इस बार दाम तय कर रखे हैं। नेताओं के विजय जुलूस में बैंड और ढोली बुलाए जाते हैं तो प्रति ढोली 1000 रुपये खर्चा जोड़ा जाएगा। यही दरें नगाड़ा और बैंड बजाने वाले के लिए तय रहेंगी। इसके अलावा प्रति फूलमाला के दाम 35 से 70 रुपये तय कर रखे हैं। नेता के गले में जितनी मालाएं पहनाई जाएंगी उतने ही पैसे उनके खाते में जोड़े जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 तरह की विभिन्न चीजें ले जाने पर पाबंदी : रज्जू मार्ग का कैबिन छह मीटर प्रति सेकेंड की गति से चलेगा

रोहित भदसाली।  मंडी :  राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से माता बगलामुखी मंदिर (पंडोह बांध के नजदीक) रोपवे जल्द लोगों की सुविधा के लिए शुरू हो जाएगा। रज्जू मार्ग का कैबिन छह मीटर प्रति सेकेंड की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी-भराड़ी रोड पर भारी भूस्खलन, यातायात प्रभावित : गाहर दा घटू में पहाड़ी दरकी, सड़क पर फंसे वाहन निकालने में जुटा विभाग

प्रशासन की अपील, चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर फिलहाल यात्रा से बचें एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिले के चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर गाहर दा घटू के समीप शनिवार को भारी भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रणौत पर राष्ट्रद्रोह केस….कोर्ट में इसलिए नहीं हो सकी बहस, 11 सितंबर को होगी सुनवाई

एएम नाथ । शिमला / आगरा :  अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश मंडी से सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह वाद में अब 11 सितंबर को सुनवाई होगी। शनिवार को रिवीजन में विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

188 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ का आयोजन : शिक्षा मंत्री ने थुंदल में आयोजित शांत महायज्ञ में की शिरकत

शिमला, 01 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के थुंदल में आयोजित ठौड़ माता थुंदल नास शांत महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ठौड़ माता थुंदल नास शांत...
Translate »
error: Content is protected !!