जिम ट्रेनर हत्याकांड : कांगड़ा से पुलिस ने काबू किए 4 गैगस्टर, विदेश में रचा गया था हत्याकांड का खेल

by

खरड़ : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कांगड़ा के मैक्लोडगंज से एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर पंजाब के एक जिम ट्रेनर की हत्या में संलिप्त होने का आरोप है।

एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अपराधी हरप्रीत हैप्पो गिरोह के सदस्य हैं, जिनका संबंध 31 जनवरी 2025 को पंजाब में हुए 28 वर्षीय गुरप्रीत सिंह नामक जिम ट्रेनर की हत्या से है. हत्या के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे और खुद को छिपाने के लिए हिमाचल पहुंचे थे।

पंजाब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में छिपे हुए हैं. इसके बाद, कांगड़ा पुलिस की एक टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा और चारों आरोपियों को बिना किसी विरोध के गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की हैं. इसके अलावा, हत्या और फरारी में इस्तेमाल किया गया वाहन भी धर्मशाला के पास से बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी हरप्रीत हैप्पो गैंग के विदेशी सरगनाओं के निर्देश पर पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. पुलिस अब इस मामले में स्थानीय नेटवर्क और संगठित अपराध से इनके संबंधों की जांच कर रही है. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को सौंप दिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 तस्कर ग्रिफ्तार : 27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद

फिरोजपुर  :  फिरोजपुर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग फिरोजपुर/फरीदकोट और एसएसओसी फाजिल्का की संयुक्त कार्रवाई में दो हथियार तस्करों को  27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब

अमेरिका में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली : पंजाब में 14 से ज़्यादा ग्रेनेड हमलों में शामिल हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है. पसिया कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप को लेकर बड़ा ऐलान : पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्याधन स्कॉलरशिप योजना की घोषणा

चंडीगढ़ :   पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग पंजाब ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी किया...
article-image
पंजाब

बाबा भूतनाथ मंदिर में DC अपूर्व देवगन ने अपनी धर्मपत्नी श्वेता देवगन ने की पूजा अर्चना

एएम नाथ । मंडी, 15 फरवरी : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी धर्मपत्नी श्वेता देवगन व गणमान्य लोगों के साथ राज देवता माधव...
Translate »
error: Content is protected !!