जियो टैगिंग आपदा से क्षतिग्रस्त घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर की जाए–अनिरुद्ध सिंह

by

मनरेगा के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 6984 कार्यों के लिए विशेष सेल्फ अनुमोदित
83 करोड़ 50 लाख की राशि होगी व्यय
स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए बनेंगे चंबा रुलर हाट
चम्बा, 5 सितम्बर
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि जारी मानसून सीजन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से लोगों के आंशिक और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों की जियो टैगिंग प्रक्रिया समयबद्ध सीमा के भीतर की जाए ।
अनिरुद्ध सिंह आज ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से चंबा ज़िला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा को लेकर परिधि गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
बैठक में विधायक नीरज नैय्यर और उपायुक्त अपूर्व देवगन विशेष रूप से मौजूद रहे ।
भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं सेज़िला में लोगों के घरों को हुए भारी नुकसान के दृष्टिगत कैबिनेट मंत्री ने राहत मामलों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को समयबद्ध सीमा के भीतर आंशिक और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों की जियो टैगिंग प्रक्रिया पूरी करने को निर्देशित किया ।
अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि ज़िला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 83 करोड़ 50 लाख रूपयों की धनराशि से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 6984 विभिन्न कार्यों के लिए विशेष सेल्फ का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने गुणवत्ता युक्त कार्यों के साथ प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ।
साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत एक
लाख तक की राशि के विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने में विशेष प्राथमिकता रखी जाए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने सभी विकास खंडों में विभिन्न योजनाओं एवं मदों के अंतर्गत अन यूटिलाइज्ड फंड का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित बनाने के लिए खंड विकास अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी जारी किए ।
स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को और सशक्त बनाने को लेकर उनके द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट उत्पादों एवं कलाकृतियों को बेहतर बिक्री का अवसर उपलब्ध करवाने के लिए चंबा रुलर हाट के नाम से ज़िला मुख्यालय एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में बिक्री केंद्र शुरू करने के लिए उन्होंने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को कार्य योजना तैयार करने को कहा ।
ग्रामीण विकास मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के लिए ज़िला प्रशासन की पहल पर आधारित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म चंबा प्रोडक्ट डॉट कॉम से संबंधित कार्यों की सरहाना भी की ।
उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर ने कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में खंड विकास अधिकारी चंबा रण विजय कटोच, भटियात मनीष कुमार, सलूणी महेश चंद, तीसा निशि महाजन, भरमौर अनिल गुराडा, मैहला ठाकुर सिंह उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। शिमला  – शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 139 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 0-1 वर्ष में प्रथम स्थान पर शगुन, द्वितीय स्थान पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में किसान मेले के होंगे मुख्य अतिथि राज्यपाल का प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में आयोजित होने वाले एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सहायक आयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह आतंकवादी कहना वर्दाशत नहीं किया जायेगा :जरनैल सनोली

ऊना ; शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली प्रधान जरनैल सनोली ने सिमरनजीत सिंह मान दे व्यान की कडे शब्दों में निदां की है । सिमरनजीत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह को आतंकवादी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 मिनट में 20 लाख रुपए के सोने के गहने और नकदी चोरी, पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर घर में : 3 लोगों को सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

चंडीगढ़   : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के फाइन आर्ट्स विभाग के प्रोफेसर तीर्थंकर भट्टाचार्य के सेक्टर-37सी स्थित मकान नंबर 2737 से करीब 20 लाख रुपए के सोने के गहने और नकदी चोरी करने वाले 3...
Translate »
error: Content is protected !!