जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ

by

ऊना, 3 जुलाई – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा विकास खंड अंब में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 3 से 5 जुलाई 2023 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विकासखंड अंब की विभिन्न पंचायतों के लगभग 50 लोगों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी देते हुए डीडीएमए ऊना की प्रशिक्षण समन्वयक सुमन चहल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए युवा स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है ताकि प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों को सही समय पर अमलीजामा पहनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अंब में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत भटेड़, गिंडपुर मलौन, डूहल बंगवाला, डूहल भट तथा अप्पर लोहारा के 50 युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रकार की आपदाओं की स्थिति से निपटने के बारे में विभिन्न वक्ताओं द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के प्रथम दिन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की प्रशिक्षण समन्वयक सुमन चहल के अलावा अग्निशमन विभाग से सुभाष चंद ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सुमन चहल ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन ऊना जिला के अन्य विकास खंडों में भी किया जाना प्रस्तावित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14 माह में ही फ्लॉप हो गई सीएम सुक्खू की फिल्म –  हमीरपुर के 3 विधायक कर गए सरकार को नमस्ते बोले, जो वार्ड का चुनाव तक न लड़े उन्हें केबिनेट रैंक के साथ दिए औहदे : जयराम

एएम नाथ। धर्मशाला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू आजकल बड़े उत्साहित हैं और कह रहे हैं कि जयराम की फिल्म फ्लॉप होने वाली है। जयराम ठाकुर ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 अस्थमा रोगियों में से कम से कम एक भारत में : डॉ. सुरेश गोयल

होशियारपुर: , 18 सितंबर: “अनुमानित 1.5-2 करोड़ अस्थमा रोगियों के साथ, वैश्विक स्तर पर हर 10 अस्थमा रोगियों में से कम से कम एक भारत में रहता है।” बुधवार को लिवासा अस्पताल में बचपन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ IED ब्लास्ट मामले में 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ : चंडीगढ़ / नालागढ़: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और काउंटर इंटेलिजेंस, एसएएस नगर की संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस 4 महीने तक नहीं बेचेगा पेट्रोल : इन देशों पर होगा सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली : रूस ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित करने वाला अहम फैसला लेते हुए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने की तैयारी की है। उप-प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!