जिला ऊना के बैंकों ने दिसंबर, 2020 तक 849.43 करोड़ के ऋण वितरित किएः डीसी

by
राघव शर्मा ने जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
ऊना, 2 मार्च: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक बचत भवन ऊना में राघव शर्मा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई। उपायुक्त ने बैंकों को निर्देश दिए की वह सभी लोगों को प्रधानमंत्री की सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना और अटल पेंशन योजना के बारे जागरूक कर उन्हें इन योजनाओं में कवर करें। उन्होंने कहा कि बैंक गरीब और जरूरतमंद लोगों को ऋण देने को प्राथमिकता दें। उन्होंने लीड बैंक को कृषि, उद्यान, पशु पालन व ग्रामीण विकास अभिकरण विभागों से समन्वय स्थापति कर हर ब्लॉक में लोगों को सरकार की स्कीमों का लाभ उठाने के प्रति जागरुकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैंकों से अनुरोध किया कि जिला की जनता के जीवन स्तर को सुधारने हेतु हर तरह की सहायता की जाए। उन्होंने बताया कि बैंकों को किसानों की आय बढ़ाने हेतु आवश्यक ऋण वितरित करने चाहिए।
डीसी ने कहा कि तीसरी तिमाही में बैंकों ने दिसम्बर, 2020 तक 849.43 करोड़ के ऋण वितरित किए। उन्होंने बताया कि बैंकों की जमा राशि 10210.40 करोड़ हो गई है, इसमें 12.08 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है, जबकि ऋण 8.90 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 3130.46 करोड़ हो गया है। जिला में बैंकों ने 31दिसंबर, 2020 तक किसानों को 56,524 कृषि कार्ड बांटे हैं तथा दिसंबर तिमाही में बैंकों ने 852 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं। बैंकों का कृषि ऋण 577.39 करोड़ हैं जो कि कुल ऋणों का 18.44 प्रतिशत है।
पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबन्धक मण्डल कार्यालय हमीरपुर विनीत अग्रवाल व आरसेटी निदेशक राज कुमार डोगरा ने बताया कि इंस्टीट्यूट द्वारा तीसरी तिमाही में 172 बेरोजगार युवकध्युवतियों को विभिन व्यवसाओं हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
इस बैठक में अध्यक्ष जिला परिषद ऊना नीलम कुमारी, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ऊना अंशुल धीमान, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक भरत राज आनंद, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड अरुण कुमार, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग सुरेश धीमान सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में सेवा का मौका मिलना बड़ों और ईश्वर का आशीर्वाद – DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 6 फरवरी। जिलाधीश मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि वे छोटी काशी मंडी में सेवा के मौके को बड़ों और ईश्वर का आशीर्वाद मानते हैं। उन्होंने ‘टीम वर्क’ की भावना से काम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शांति व भाईचारा हिमाचल प्रदेश के विकास का आधारः सतपाल सिंह सत्ती पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंति दिवस पर ऊना में 6 स्थानों पर आयोजित किया गया समारोह शिमला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दिखाया गया सीधा प्रसारण

ऊना (25 जनवरी)- पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंति के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को जिला ऊना में छह स्थानों पर शिमला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे लोगों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित इंतकाल सत्यापन के मामलों का किया जाएगा निपटारा : 01 व 02 दिसम्बर को पुनः इंतकाल दिवस -DC अपूर्व देवगन

चंबा 29 नवम्बर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में सरकार द्वारा निर्धारित 01दिसम्बर व 02 दिसम्बर को पुनः इंतकाल दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंतकाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब के ठेके हुए नीलाम : 18 शराब की इकाईया 181 करोड़ 70 लाख रुपए में नीलाम – जिला शिमला में वर्ष 2024-25 के लिए

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला, 08 मार्च – राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला शिमला द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक आबकारी नीलामी सामुदायिक भवन शिमला, जिला शिमला में आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!