जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर ने किया जागरूकता स्टॉल का शुभारंभ किया

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए जागरूकता स्टॉल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉल का उद्देश्य आमजन को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रभावी प्रचार- प्रसार भी इसके माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि यहां दो अधिवक्ता उपस्थित रहेंगे जो विभिन्न योजनाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को उपलब्ध करवाएंगे।


उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से लोगों को लोक अदालतों और कानूनी सहायता लेने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा, मुख्य दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल, दंडाधिकारी पार्थ जैन, प्रधान जिला बार एसोसिएशन मदन रावत , अधिवक्ता नितिन गुप्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा क्षेत्र की बेटी नीतिका ने बढ़ाया प्रदेश का मान

एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा उप-मंडल की निवासी नीतिका को राष्ट्रीय स्तर पर कांगड़ा जिले का नाम रोशन करने पर बधाई दी है। नीतिका ने अपने समर्पण, निस्वार्थ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

4 दिन भारी वर्षा का हिमाचल में अलर्ट : 231 सड़कें ठप, अब तक 116 की मौत

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे राज्य में फिर से जनजीवन पर संकट गहराने की आशंका है। मौसम विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कोविड केंद्रों के लिए भेजी सामग्रीः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से हरोली, पालकवाह तथा खड्ड कोविड केंद्रों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने ब्यास डेरा प्रमुख से की मुलाकात : डेरा अनुयायियों की वोट बटोरने की चर्चाएं

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री के डेरा राधा स्वामी में आने के बाद चर्चाएं हैं कि डेरा अनुयायियों के वोट को भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!