जिला के चार शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतदान पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ रवाना

by
17 मई (रविवार) प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा मतदान, चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण
एएम नाथ।  बिलासपुर 16 मई : जिला निर्वाचन अधिकारी (शहरी निकाय) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के चार शहरी निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान पार्टियों को सम्बन्धित शहरी निकाय मुख्यालयों से उनके गंतव्य के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 17 मई (रविवार) प्रातः 7 बजे से अपराहन 3 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसके उपरांत इसी दिन निर्धारित मतगणना स्थलों पर मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर नगर परिषद के लिए 11 मतदान दलों, जिनमें 44 मतदानकर्मी तथा 22 सुरक्षाकर्मी शामिल है को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 03 मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है। इसी तरह नगर परिषद घुमारवीं के लिए 09 मतदान दलों, जिनमें 36 मतदानकर्मी तथा 18 सुरक्षाकर्मी शामिल है को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया है। जबकि 04 मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है।
राहुल कुमार ने बताया कि नगर परिषद श्री नैना देवी जी के लिए 07 मतदान दलों, जिनमें 28 मतदानकर्मी तथा 14 सुरक्षाकर्मी शामिल है को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 04 मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है। जिला की नगर पंचायत शाहतलाई के लिए कुल 07 मतदान दलों, जिनमें 28 मतदान कर्मी तथा 14 सुरक्षाकर्मी शामिल है को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 02 मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से जिला के सभी चारों शहरी निकायों में मतदान कराया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। उन्होंने सम्बन्धित नगर निकायों के मतदाताओं से बढ-चढ कर मतदान में भाग लेने का आह्वान किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ शिमला रिज में दिया धरना : केन्द्र सरकार का मनरेगा समाप्त करने का फैसला जनविरोधी, हिमाचल को होगा नुकसान – मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज रिज मैदान शिमला में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा को समाप्त करने के विरोध में अपने मंत्रिमंडल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया थानाकलां, ककराणा व समूरकलां स्कूल का निरीक्षण

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला ऊना के राजकीय (आदर्श) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककराणा व राजकीय प्राथमिक पाठशाला समूरकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 9 फरवरी तक चलेगा विशेष प्रचार अभियान : प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी –

एएम नाथ। चंबा, 4 फरवरी :   जिला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोकनाट्य दलों के द्वारा जनहित में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के तहत प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल के कमरे में पहुंची : पति को भनक लगी, पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा : कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ा……

यूपी के कासगंज से सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। महिला डॉक्टर करीब एक साल से अपने पति से अलग...
Translate »
error: Content is protected !!