जिला के समस्त विकास खंडों में किया जाएगा नोडल क्लबों का गठन – चंद्र मोहन शर्मा

by

ऊना, 11 जुलाई – ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2023-25 के लिए जिला के पांच विकास खण्ड़ो हेतू नोड़ल क्लबों का गठन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि विकास खण्ड़ो के इच्छुक युवा क्लब/मण्डल अपने-अपने क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, उत्कृष्ट कार्यों की समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित रिपोर्ट साधारण कागज पर लिखकर आवेदन पत्र के साथ ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना के कार्यालय में 15 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवा क्लब/मण्ड़ल विभागीय गतिविधियों व सामाजिक कार्यों में भाग लेता हो व अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है तथा हिमाचल प्रदेश सोसाइटी एक्ट के अधीन पंजीकृत हो, उस युवा क्लब/मण्डल की प्रतिभागिता तथा सक्रियता को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा उपरोक्त वर्णित प्रत्येक विकास खण्ड से एक-एक युवा मण्डल का चयन किया जाएगा जिसे वर्ष 2023-25 के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड का नोडल क्लब घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 15 जुलाई के उपरांत कोई भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-223467 व 9882467854 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी रेंजर को 3 वर्ष का कठोर कारावास : फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले

एएम नाथ ।।सुंदरनगर :  सुंदरनगर की एक विशेष अदालत ने फर्जी अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा का लाभ लेने वाले एक पूर्व डिप्टी रेंजर की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी स्कूल के पास बच्चों के लिए रुकी सीएम की बग्घी, सुक्खू ने की आत्मीय मुलाकात

बच्चों से बोले सीएम- पढ़ाई के साथ खेलों में भी लें हिस्सा, मेहनत से हासिल करें लक्ष्य नशे से दूर रहने का दिया संदेश, बच्चों ने कहा- मुख्यमंत्री से मिलना रहा यादगार एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, धरातल पर विकास शून्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं और धरातल पर वास्तविकता निराशाजनक है। कांगड़ा के ढगवार में निर्माणाधीन 225 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख की सरकार युवाओं को दिलाएगी घर द्वार रोजगार: बाली

चरणबद्व तरीके से राज्य में आयोजित किए जाएंगे रोजगार मेले, नगरोटा में दो दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आगाज धर्मशाला, 25 जुलाई। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार कृतसंकल्प...
Translate »
error: Content is protected !!