जिला चंबा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 1410.41 करोड़ का लक्ष्य : डीसी मुकेश रेपसवाल

by
जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता
एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया।, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बैंकों ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वर्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 1410.41 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसमें जिला चंबा ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही 30 सितंबर 2024 तक  851.31 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जो कि निर्धारित वार्षिक लक्ष्य का 60.37% है। उन्होने बैंकों की जमा ऋण अनुपात पर अपनी अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सभी बैंक और विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, हि० प्र० सहकारी बैंक इस पर ज़्यादा ध्यान दें और इस बारे में शाखा स्तर पर विश्लेषण व उन बैंकों के समन्वयकों के साथ मासिक बैठक कर इसका निरंतर आंकलन करें। उपायुक्त ने जिला के सभी  बैंकों को निर्देश दिए कि जिला के सभी किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड से जोड़े  तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि चंबा जिला जो कि आकांक्षी जिला चयनित हुआ है इसलिए सभी बैंकों का यह प्रमुख दायित्व है कि वे जिला में अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग व किसान क्रेडिट कार्ड तथा शिक्षा ऋण के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता शिविर लगाएं।   उन्होंने बैंक सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों जैसे कि मुख्य मंत्री स्वावलंबन योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन, पी एम स्वनिधि, राजीव गाँधी स्वराज योजनाओं का शीघ्र से निपटारा करने के लिए भी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने जिला के सभी बैंको को साथ मिलकर अग्रणी बैंक की अगुवाई में सोशल मीडिया के द्वारा स्थानीय भाषा में छोटे वीडियो के माध्यम से डिजिटल साक्षरता व बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी  से बचने के लिए विशेष जागरूकता कैंप लगाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में  भारतीय रिजर्व बैंक शिमला से अनुराग भाटुओ एलडीओ, अग्रणी जिला प्रबंधक चंबा डीसी चौहान सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

53 करोड़ की धनराशि होगी व्यय, 2 वर्ष में पूर्ण होगा कार्य : विधानसभा अध्यक्ष ने किया सिहुंता-लाहडू सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण कार्य का भूमि पूजन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत लगभग 53 करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाले शाहपुर- सिहुंता- चुवाड़ी के भाग सिहुंता-लाहडू सड़क के सुधारीकरण,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने पुरुष का न्यूड वीडियो बना किया ब्लैकमेल : 50 लाख रुपये नकद, क्रेटा कार व सोने और डायमंड की जूलरी ट्रांसपोर्टर से गुड़गांव में सेक्सटॉर्शन में फंसाकर वसूली

गुरुग्राम: लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की खबरें खूब सुनी होंगी लेकिन इस मामले में एक महिला ने पुरुष का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।दिल्ली के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार : लुधियाना के 2 युवक

बिलासपुर : पुलिस की विशेष जांच टीम (एसडीटी) ने नाकाबंदी के दौरान 28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला किया गया है।.  जानकारी के अनुसार,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता : राघव चड्डा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाए जाने से आहत सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सवाल दागे हैं। आआपा...
Translate »
error: Content is protected !!