जिला चम्बा के हरदासपुरा में सजी स्थानीय पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण माह 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता स्वयं सहायता समूह के सदस्य और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में स्थानीय पोषण व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पौस्टिक एवं संतुलित आहार को जीवन में शामिल करने हेतु सन्देश दिया।

राजेश राय बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम में लोगों को स्थानीय संतुलित आहार के बारे में जागरूक किया जाता है ताकि लोगो को कुपोषण के प्रति जागरूक किया जा सके इस दौरान स्वच्छता ही सेवा और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के बारे में जानकारी दी और इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु विशेष आग्रह किया।

विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने बताया कि पोषण माह के दौरान जिला की प्रत्येक आंगनबाडी केंद्रों में कुपोषण को मुक्त करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है और गृह भ्रमण के दौरान कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनको रेफरल सर्विस प्रदान की जा रही है तथा बच्चों में बढ़ रहे मोटापा की समस्या से निपटने के लिए चीनी, नमक और तेल का कम उपयोग करने पर व्यापक प्रचार किया जा रहा है।

पोषण माह के दौरान जनसहभागिता के सहयोग से आंगनबाडी केंद्रों के सभी लाभार्थियों को जीवन के सुनहरे प्रथम 1000 दिनों के महत्त्व के साथ साथ स्वछता की जानकारी दी जा रही है। पोषण माह के आज के कार्यक्रम के दौरान मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक, सीमा देवी वृत्त सुपरवाइजर मुगला, विकास शर्मा खण्ड समन्वयक चुवाड़ी, रमेश कुमार खण्ड समन्वयक चम्बा और जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से रेखा पठनीया, ज्योति, मुस्कान, तनु महाजन, शिवालिका व अपराजिता विशेष रूप से उपस्थित रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ठंड से पंजाब वासियों को मिलेगी राहत : 2 से 3 दिन तक निकलेगी धूप

लुधियाना:    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है लेकिन अब मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है क्योंकि पहाड़ों पर कोई वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव नहीं हो रही है। ऐसे...
article-image
पंजाब

बाजवा पर FIR दर्ज : पवन खेड़ा ने मान सरकार पर उठाए सवाल-पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब, पुलिस तक महफूज नहीं

चंडीगढ़ । पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर केस दर्ज होने को लेकर पवन...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ मुहिम के तहत नशपीला पंजा — तस्कर के घर पर चला सरकार का पीला पंजा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/25 जून : नशे के खिलाफ मुहिम के तहत होशियारपुर के मोहल्ला पंज पिपली निवासी नशा तस्कर मनदीप सिंह मनु के घर पर सरकार का पीला पंजा चला। इस संबंध में एसएसपी संदीप...
Translate »
error: Content is protected !!