जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक आयोजित : जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

by
सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल इत्यादि से संबंधित 56 मदों पर हुई चर्चा
एएम नाथ।  चंबा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन चंबा में आयोजित की गई । बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल शिक्षा तथा विद्युत विभाग इत्यादि से संबंधित कुल 56 विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला के विभिन्न स्थानों में नशे की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने वाले भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ मदों से संबंधित अधूरे कार्यों को संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित मेहरा ने सभी विभागीय अधिकारियों को को निर्देश दिए कि वे विकासात्मक कार्यों तथा जन समस्याओं से संबंधित सभी लंबित मदों को पूरा करने के लिए सार्थक प्रयास करें तथा उन्हें न्यूनतम समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक की कार्यवाही का संचालन सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी मनीष कुमार ने किया।
बैठक में खंड विकास अधिकारी मैहला रमनबीर सिंह चौहान, महाप्रबंधक उद्योग चंद्र भूषण, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, उप निदेशक पशुपालन डॉ प्रमोद शाह, मुख्य चकित्सा अधिकारी डॉ विपन ठाकुर, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर, सहायक अभियंता दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रिबन मैराथन आयोजन : सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर 3 अगस्त :  जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बिलासपुर के सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को पड़ेगे वोट : उपचुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को होगी वोटो की गिणती

नई दिल्ली : पंजाब की 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। यह घोषणा दिल्ली में हुई चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जॉब ट्रेनी योजना युवाओं के साथ सुक्खू सरकार का भद्दा मज़ाक : जयराम ठाकुर

अपने मित्रों की तरह ही प्रदेश के युवाओं के भविष्य का ख्याल रखें सीएम नौकरियां निकालने के बजाय नौकरियों से निकालने के तिकड़म कर रही सरकार 5 लाख नौकरियों की गारंटी देकर सत्ता में...
Translate »
error: Content is protected !!