जिला परिषद मनोज मनु की मेहनत रंग लाई, सराहन गांव में स्थापित किया गया नया ट्रांसफार्मर

by

बिजली की आंखमिचोनी से मिलेगा छुटकारा

एएम नाथ। चम्बा :  आखिरकार सालों पुरानी समस्या का समाधान हो ही गया। कई सालों से बिजली की आँखमिचोनी से परेशान सराहन पंचायत के कई गांव के लोगों के घरों में हुआ आज उजाला।
गांव सराहन में 63KV की जगह 100KV का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे पहले जो ट्रांसफार्मर था वो 63KV का था परंतु वो भी कई सालों से एक ही फेस पर चल रहा था। विद्युत विभाग की मेहनत थी जो कपड़े के टुकड़ों के सहारे बांध बांध के जुगाड़ पर चला हुआ था। थोड़ी सी हवा चलने पर पूरे इलाके में खासकर गांव सराहन, लचौड़ी, उआहणा, अमलैरी, अजासन, सोट, डमोघ, बग्ग, फकरैड़ चिहाड़ू आदि गांव में अँधेरा हो जाता था। इस मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार कई बार प्रशासन का दरवाजा खटखटा चुके थे।
हाल ही में चम्बा कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज द्वारा की जाने वाली त्रैमासिक बैठक (DISHA) की बैठक में सांसद के समक्ष इस ट्रांसफार्मर की मांग को रखा था। इस बैठक में विधायक श्री नीरज नैय्यर भी मौजूद थे। इन दोनों के कहने पर माननीय SC विद्युत विभाग एवं एक्सीन ने आश्वस्त किया था कि जल्द इस कार्य को किया जायेगा।
तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर फिर जल गई थी। इस समस्या बारे जिला परिषद सदस्य मनोज मनु ने फिर फोन के माध्यम से SC विद्युत विभाग से संपर्क किया और उन्होने हमें आश्वस्त किया कि आज आपके घर अँधेरा नहीं रहेगा बल्कि हमेशा के लिये स्थाई समाधान किया जायेगा। आखिरकार उन्होने थोड़ी ही देर में कॉल बैक कर यह खुशखबरी दी कि आप ट्रांसफार्मर ले जाइए वो भी 63KV की जगह 100KV का बड़ा ट्रांसफार्मर। इस कार्य होने के लिये जहां स्थानीय लोगों ने जिला परिषद मनोज कुमार का धन्यवाद किया तो वहीं जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने विद्युत विभाग के SE राजीव जी का, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर का धन्यवाद किया जो उन्होंने आज हमारी पंचायत में उजाला किया। इसके आलावा धन्यवाद विभाग के सभी कर्मचारियों के साथ साथ गांव के सभी स्थानीय लोगों का भी धन्यवाद किया जो एक मैसेज पर भीड़ इकट्ठी हो गई और हाथों हाथ काम हुआ और बहुत कम समय में ट्रांसफार्मर फिट करके विद्युत आपूर्ती बहाल हुई और आज पूरे गांव में उजाला हो गया। उन सबका भी धन्यवाद जिन्होने खेत में गेहूं की फसल बो दी थी फिर भी पिकअप गाड़ी खेत के बीच में से आने दी और फसल की परवाह किये बगैर ट्रांसफार्मर उसके सही स्थान तक पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों ने रात को नौ बजे तक विभाग के कर्मचारियों के साथ मेहनत कर ट्रांसफार्मर स्थापित कर गांव में उजाला किया।

इन सभी लोगों ने मेहनत कर ट्रांसफार्मर को स्थापित करवाने में मदद कर पूरे क्षेत्र में उजाला करवाया ।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर स्पेशल रोड टैक्स लगाना ,हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को पूरी तरह से तबाह कर देगा : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला: हिमाचल में बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर स्पेशल रोड टैक्स लगाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘राधे गैंग’ के 6 नशा तस्करों को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार : 47 ग्राम हेरोइन बरामद

रोहित भदसाली।  शिमला: शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्कर गिरोह ‘राधे गैंग’ के 6 आरोपियों को  रामपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के 2 आरोपियों को 17 अक्टूबर को करीब 47 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शांति व भाईचारा हिमाचल प्रदेश के विकास का आधारः सतपाल सिंह सत्ती पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंति दिवस पर ऊना में 6 स्थानों पर आयोजित किया गया समारोह शिमला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दिखाया गया सीधा प्रसारण

ऊना (25 जनवरी)- पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंति के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को जिला ऊना में छह स्थानों पर शिमला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे लोगों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी के भारी भरकम बिलों से प्रदेश की जनता बेहाल -सरकार दुरुस्त करे व्यवस्था – क्यों प्रदेश की जनता भुगते की सरकार के नाकामी की सजा  : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सूक्खु सरकार के व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश के लोग त्रस्त हो चुके हैं। आए दिन किसी न किसी तुगलकी फरमान से...
Translate »
error: Content is protected !!