जिला मजिस्ट्रेट ने वार्ड अटेंडेंटों की भर्ती परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश किए जारी

by

14 नवंबर को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साइंस की उक्त भर्ती परीक्षा
होशियारपुर, 12 नवंबर: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साइंस की ओर से वार्ड अटेंडेंटों के 800 पदों को भरने संबंधी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रखते हुए 13 से 14 नवंबर तक जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर सी.आर.पी.सी. की धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश में उन्होंने बताया कि वाइस चांसलर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साइंस की ओर से वार्ड अटेंडेंटों के उक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती परीक्षा सैंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड, चौधरी बलवीर सिंह पब्लिक स्कूल होशियारपुर, गुरु नानक इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट हरियाना, गुरु नानक इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी डल्लेवाल(हरियाना), रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड नैनो टेक्नालाजी बोहन, डी.ए.वी. कालेज होशियारपुर, डी.ए.वी. कालेजिएट चंडीगढ़ रोड, एस.डी. कालेज फगवाड़ा रोड, डी.ए.वी. कालेज आफ एजुेकशन आर्य समाज रोड होशियारपुर, पंडित जगत राम सरकारी बहुतकनीकी कालेज होशियारपुर, सरकारी कालेज होशियारपुर में करवाई जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि आम देखने में आया है कि परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों के रिश्तेदार व अन्य व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द एकत्र हो जाते हैं, जिस कारण अप्रिय घटना हो सकती है व परीक्षा की पवित्रता भंग होती है। उन्होंने बताया कि इस लिए परीक्षा को शांतिमय व सुचारु ढंग से करवाने के लिए फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाई गई है।
अपनीत रियात ने एस.एस.पी होशियारपुर को परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं जबकि सिविल सर्जन होशियारपुर को परीक्षा केंद्रों में पंजाब सरकार के निर्देशानुसार उम्मीदवारों की थर्मल स्कैनिंग यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पिकांक्ष और चेश्वी की बचपन की उपलब्धियां उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत : खन्ना दम्पति

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में पिकांक्ष ने जूडो में रजत पदक जीतकर बढ़ाया होशियारपुर का मान : खन्ना होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मपत्नी...
article-image
पंजाब

दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत : कैंटर ने गलत दिशा में जाकर गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मियों को था कुचला

डेराबस्सी : पंजाब के मोहाली ज़िले में स्थित डेराबस्सी से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक सड़क हादसे में दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मी डेराबस्सी पुलिस स्टेशन...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की एम.एससी. कैमिस्ट्री की छात्रा रमणदीप ने पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में हासिल किया तीसरा स्थान

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के एम.एससी. कैमिस्ट्री पाठ्यक्रम के दूसरे सेमेस्टर के घोषित परिणाम में छात्रा रमणदीप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की मेरिट सूची...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाए में ब्रह्म ज्ञानी भाई लालो जी की 573वीं जयंती मनाई

रामगढि़या सिख ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित समारोह में समाज सेवी डॉ. लखबीर सिंह को सम्मानित किया गया होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : जगत गुरु धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के अनिन सिख ब्रह्म...
Translate »
error: Content is protected !!