जिला मजिस्ट्रेट ने सब डिविजन टांडा में धरने व रैलियों के लिए दाना मंडी का स्थान किया निर्धारित

by

होशियारपुर, 21 अगस्त: जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सब डिविजन टांडा में अलग-अलग संगठनों व आम जनता की ओर से धरने व रैलियों के लिए दाना मंडी टांडा का स्थान निश्चित किया है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान पर धरने व रैलियां करने की पूर्ण तौर पर पाबंदी होगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने जारी आदेशों में बताया कि सब डिविजन टांडा हाल ही में अस्तित्व में आने के कारण यहां धरने व रैलियों के लिए स्थान निर्धारित नहीं था, इस लिए जरुरी था कि धरने व रैलियों के लिए स्थान निर्धारित किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आयूरजीवन आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर द्वारा लगाए गए कैंप में कई युवाओं ने नशा छोड़ने का मन बनाया

पंजाब के नौजवान जो नेजों, तलवारों और तीरों से खेलते थे, आज वे सिरिंजों का शिकार हो रहे हैं/ दल खालसा होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  आयूरजीवन आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर द्वारा पिछले काफी समय...
article-image
पंजाब

सैंपलों को ज्यों का त्यों रखने के लिए होशियारपुर को मिले 3 बड़े फ्रिज, एक चिल्लर व 2 कैरियर – नई मशीनों से फूड सैंपलिंग व टैस्टिंग को मिलेगा बढ़ावा

होशियारपुर I  प्रदेश सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत खाने-पीने वाले पदार्थों की शुद्धता, मानक व क्वालिटी जांचने के लिए स्टेट फूड कमिश्न पंजाब की ओर से जिले में 3 बड़े फ्रिजों, एक...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकार अस्पताल में जिसे कहा के इसका बचना मुश्किल वही नवांशहर अस्पताल से दूसरे दिन ही ठीक होकर घर लौटी

गढ़शंकर : सिवल अस्पताल गढ़शंकर में महिला मरीज जतिंदर कौर का हीमोगलोबिन 1.0  बताया जाता है तो दो घंटे बाद सिवल अस्पताल में टैस्टों की रिर्पोट में 9.8 हीमोगलोविन बताया जाता है। गढ़शंकर सिवल...
Translate »
error: Content is protected !!