जिला मुख्यालय चंबा में सीएसआर से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित

by

सीएसआर के तहत विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी : जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से सीएसआर के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया। राजस्व बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के महाप्रबंधक स्तर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में परियोजनाओं द्वारा सीएसआर के तहत खर्च की जा रही धनराशि तथा कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधकों द्वारा गत बर्षो के किए गए कार्यों व खर्च की गई धनराशि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में जगत सिंह नेगी ने परियोजना प्रतिनिधियों को निर्देश दिए सीएसआर के तहत होने वाले कार्यों को स्वयं करने की बजाय प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों में निर्धारित एस्टीमेट का पैसा जमा करवाकर उनके द्वारा कार्य करवाना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में ऐसे कार्यों की गुणवत्ता व निगरानी संभव हो सके। उन्होंने अधिकारियों को सीएसआर के तहत जिला के विभिन्न हिस्सों में मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना प्रबंधकों को परियोजना प्रभावित परिवारों व उनके आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में विधायक चंबा नीरज नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीएम अमित मेहरा, एसी टू डीसी पीपी सिंह के अलावा एनएचपीसी अंतर्गत चल रही चमेरा-1,चमेरा-2, चमेरा -3 बैरासयूल जल विद्युत परियोजनाओं के महाप्रबंधक तथा एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतोष कुमार मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र है एएम नाथ। शिमला :  विधानसभा स्थित कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कडूआना गुरुद्वारा में संत बाबा सुंदर सिंह की याद में निकाला नगर कीर्तन

5 अप्रैल तक गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर बरताया जाएगा बी बी एन, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी क्षेत्र के सबसे बड़े ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब कड़ुआना- गुल्लरवाला-लेही में वीरवार को नगर कीर्तन निकाला गया। बद्दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकैप्स कॉलेज को एएनएम व पोस्ट बेसिक कोर्स स्वीकृतः प्रो. राम कुमार

नए कोर्सों की स्वीकृति के लिए प्रो. राम कुमार ने जताया सीएम जय राम ठाकुर का आभार ऊना, 31 दिसंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और जयराम ठाकुर दुआरा चिर परिचित अंदाज में एक दूसरे पर शब्दी हमला

रोहित जसवाल। ऊना।  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक बार फिर आमने-सामने होते हे तो हिमाचल की सियासत में गर्माहट आ जाती है। दोनों नेताओं के बीच यहां विधानसभा में...
Translate »
error: Content is protected !!