जिला में 912 फूड लाइसेंस व 9379 फूड बिजनेस ऑपरेटर – महेंद्र पाल गुर्जर

by

जिला ऊना की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
ऊना, 26 मई – भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत जिला ऊना की सलाहकार समिति की चैथी बैठक शुक्रवार को कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में लगभग 912 फूड लाइसेंस ऑपरेटर और 9379 फूड बिजनेस ऑपरेटर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एक्ट के तहत पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य निर्माताओं को प्रतिवर्ष वार्षिक रिटर्न जमा करवानी होती है, रिटर्न न भरने पर खाद्य निर्माताओं को जुर्माने के साथ रिटर्न भरनी होती है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस बनाने के लिए www.foscos.fssai.gov.inपर आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड के तहत जिला में 139 नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिसमें से 17 सैंपल मिस ब्रैंड्ड जबकि 1 नमूना गुणवत्ता मानकों में ठीक नहीं पाया गया, जिसके तहत खाद्य निर्माताओं को एक्ट के अनुसार जुर्माना डाला गया। उन्होंने बताया कि मीड डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर व आबकारी एवं कराधान के लिकर वेंडर भी एक्ट की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने इन सभी को भी बिजनेस ऑपरेटर लाइसेंस के तहत पंजीकरण करवाने को कहा।
महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि बिजनेस ऑपरेटर्स खाद्य सामग्री बनाने के लिए रिफाईंड तेल का प्रयोग तीन बार से अधिक न करें। उन्होंने बताया कि प्रयोग में लाए गए तेल को सरकार 30 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से बिजनेस ऑपरेटरों से खरीद कर रही है। इस तेल का प्रयोग बायो डीजल के लिए किया जाता है। जिला में अब तक दुकानदारों व होटलों से लगभग 1,261 लीटर तेल एकत्रित किया गया है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू, डीएफएससी राजीव शर्मा, व्यापार मंडल के महामंत्री रोहित शर्मा, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, डीआईसी मैनेजर अखिल शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग की मुलाकात

चंडीगढ़ : ओलंपिक पदक विजेता और युवा भारतीय पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों नायब सिंह सैनी और भगवंत मान से अलग-अलग मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 साल पहले हुआ था गैंगरेप : गैंगरेप की पीड़िता ने 12 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया, गैंगरेप से जन्मे बेटे ने दोषियों को भेजवाया सलाखों के पीछे, मां को दिलाया न्याय

शाहजहांपुर में 30 साल पहले एक गैंगरेप हुआ था। इस गैंगरेप की पीड़िता ने 12 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया था। अब उसी गैंगरेप के बाद पैदा हुए बेटे ने अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का DC ने किया निरीक्षण

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सलीम आज़म ने करीब 1 दर्जन शिकायतों के उचित समाधान को जारी किए दिशा निर्देश

धीरा में शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित धीरा, 21 नवम्बर :  धीरा में आज उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धीरा सलीम आज़म ने...
Translate »
error: Content is protected !!