जिला में सड़कों और पेय जल परियोजनाओं पर व्यय होंगे 242 करोड़ —धर्मानी

by

एएम नाथ । बिलासपुर : जिला बिलासपुर में सड़कों और पेय जल परियोजना पर 242 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 223 करोड़ से अधिक की लागत से 31 सड़के बनाई जा रही है और जल शक्ति विभाग के अंतर्गत सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं पर कुल 19 करोड़ 75 लाख रूपये व्यय किए जा रहे हैं।

यह जानकारी प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ग्राम पंचायत पंतेहड़ा के गांव छयावी में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जिला में 7 सड़कों के अपग्रेडेशन का कार्य लगभग 70 किलोमीटर लंबी सड़क FDR टेक्नोलॉजी के माध्यम से किया जा रहा है और लगभग 60 किलोमीटर सड़क का कार्य सीटीबी तकनीक के माध्यम से बनाया जाएगा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पंतेहड़ा में 3 लाख रुपए से निर्मित राधे शयाम मंदिर छयावी के परिसर को इंटर लॉक टाइल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पंतेहड़ा के लोगों के पानी समस्या को दूर करने के लिए 8 लाख 11 हजार रूपये के 35 हजार कैपेसिटी का ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ओवरहेड टैंक के निर्माण से स्थानीय लोगों की पानी की समस्या दूर होगी।गुगा मंदिर पंतेहड़ा में डंगे लगवाने के लिए 3 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग के तहत पेयजल परियोजनाएं तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमबोट पंचायत के अंतर्गत बगेटू गांव के टैंक से छवी गांव के तक पाईप लाईन बिछाने पर 5 लाख रूपये व्यय किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में लोगों को घर द्वार पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए कांग्रेस सरकार बनने के बाद
13 नई उचित मूल्य की दुकाने और 4 नए सब डिपो खोले गए हैं।

पंचायत कांग्रेस कमेटी प्रधान दिनेश शर्मा , रतन लाल, प्रधान हमबोट नंद लाल, बीडीसी सदस्य पूनम शर्मा , सुरेंद्र, पूर्व प्रधान बम संजू धीमान, नितिन चड्डा उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

18 यात्री घायल : चंडीगढ़ मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की लग्जरी बस पल्टी

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंजाब की एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित : अभ्यर्थी सादे कागज़ पर 26 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना, 26 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, शिव मंदिर सलोह, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में मुख्य सड़क के किनारे दुकानों का एसडीएम ने किया निरीक्षण : अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

एएम नाथ। बिलासपुर, 04 नवम्बर: बिलासपुर शहर में मुख्य सड़क मार्ग के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सोमवार को सघन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एसडीएम सदर डॉ. राजदीप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा उपचुनाव : चब्बेवाल विधानसभा हल्का में भाजपा प्रत्याषी की जीत के लिए कार्यकर्ता कस लें कमर – खन्ना

खन्ना ने हल्का चब्बेवाल में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंका जोश होशियारपुर 18 नवम्बर :   पंजाब में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनज़र भाजपा के पूर्व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने...
Translate »
error: Content is protected !!