जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री*

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 9 जुलाई. आपदा की कठिन घड़ी में पारस्परिक सहयोग और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने बुधवार को मंडी जिले के लिए राहत सामग्री भेजी। यह सामग्री उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल के दिशा निर्देशन में मंडी के उपायुक्त कार्यालय के लिए रवाना की गई। इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव सीपीओ संजय संख्यान भी उपस्थित रहे।
भेजी गई राहत सामग्री में 40 राहत किट्स सहित अन्य अत्यावश्यक वस्तुएं शामिल हैं। प्रत्येक राहत किट में स्नान एवं कपड़े धोने का साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, सैनिटरी पैड, थाली, कप, स्क्रबर, प्लास्टिक कंटेनर, चप्पल और जैकेट जैसी दैनिक उपयोग की कुल दस श्रेणियों की सामग्री सम्मिलित है ।इसके अतिरिक्त 20 प्रेशर कुकर, 20 इंडक्शन चूल्हे, 20 गैस स्टोव, 20 बाल्टी-मग सेट, 20 टारपोलिन, 25 बर्तन सेट, 100 कंबल और 8 बॉक्स पैकेट दूध पाउडर भी भेजे गए हैं।
इस संबंध में उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यह सहायता मंडी जिले के आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भेजी गई है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी आपदा की इस घड़ी में मंडी के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री ने खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, विभिन्न खेलों में विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत, बोले हर क्षेत्र में सिफारिशवादी तंत्र को रोकने की आवश्यकता

बिलासपुर 7 अगस्त : वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में घुमारवीं 2 खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईजी, डीएसपी, पूर्व एसएचओ सहित आठ पुलिस मुलाजिमों को आजीवन कारावास : चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत में चल रही थी सुनवाई

चंडीगढ़ :  सीबीआई की विशेष अदालत ने हिमाचल प्रदेश के आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में सुनवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

रोहित राणा । ऊना  : राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर आज ऊना उपमंडल स्तर पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रण की अध्यक्षता...
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में “अपनी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत दो विशेष शिविर 12 व 13 दिसंबर को

अग्रणी बैंक चम्बा और आरबीआई शिमला की संयुक्त पहल: अज्ञात जमा राशि के लिए जागरूकता शिविर हरिपुर और खज्जियार में लगेंगे कैंप, जनता को मिलेगा अज्ञात जमा राशि का त्वरित समाधान एएम नाथ। चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!