जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला का चैंपियनशिप में पूरा सहयोग देगा युवा खेल भलाई बोर्ड : राजीव वालिया

by

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की एक विशेष मीटिंग का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स करतारपुर रोड, कपूरथला में किया गया। इस मीटिंग में युवा खेल भलाई बोर्ड एंवम जिला वुशू ऐसोसिशन आफ कपूरथला के अध्यक्ष राजीव वालिया ने बताया कि कपूरथला में 30,31 मई 1 जून 2025 को 27 वीं राज्य स्तरीय (लडके- लड़कियों) वुशू चैंपियनशिप होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में युवा खेल भलाई बोर्ड के सभी मैंबर अपना पूरा सहयोग दें गए और चैंपियनशिप को सफल बनाएं गए। उन्होंने सभी मैबरों से विचार करके जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला की आर्गनाइजर कमेटी तैयार की जिसमें प्रो.अमरीक सिंह , जसपाल सिंह पनेसर, संजीव कुंद्रा, सुखदेव सिंह,अनुज आनंद,गुरमुख सिंह ढोट, नीतिन शर्मा, गोपाल कुषण, इकबाल सिंह, परमिंदर सिंह, परमजीत सिंह, दलजीत सिंह, संजय शर्मा, संजय मल्होत्रा,सोमनाथ सोमा, दर्शन सिंह बाजवा, प्रदीप बजाज, अवधेश कुमार, संजीव वालिया, अवनीत कौर धालीवाल, बलजिंदर कौर, गगनदीप कौर, रणजीत कौर, वरुण, संतोख सिंह, प्रथमप्रीत सिंह को कमेटी में शामिल किया। राजीव वालिया ने बताया कि वुशू मान्यता प्राप्त खेल है और इस खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सरकारी नौकरियों के अवसर भी मिलते हैं। उन्होंने सभी स्कूलों,कालेजों,क्लबों के बच्चों और सभी माता पिता से अनुरोध किया इस चैंपियनशिप में बढ़ चढ़ कर भाग लें।‌ जिला वुशू ऐसोसिऐशन आफ कपूरथला के महा सचिव गुरचरण सिंह ने आर्गनाइजर कमेटी के सभी मैंबरों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा : बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू

चंडीगढ़ :  जेल में गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू की ओर से उनके वकील ने दलील दी...
article-image
पंजाब

केंद्र व राज्य सरकार को युवाओं को रोजगार देने का प्रबंध करें : वरिंद्र ठाकुर

गढ़शंकर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, पंजाब के बरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंद्र ठाकुर ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा किसानों व मजदूरों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय...
article-image
पंजाब

कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली :23 सितम्बर: भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा किए गए एक ट्वीट...
पंजाब

विकल्पों पर माथापच्ची : 1500 रुपये मासिक देने के लिए पात्र महिलाओं को चुनने के लिए

शिमला : महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए घोषित मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना को लेकर शुक्रवार को राज्य सचिवालय में कैबिनेट सब कमेटी ने मंथन किया। कमेटी की प्रारंभिक बैठक में 1,500...
Translate »
error: Content is protected !!