जिला शिमला में मतदाता सूचियां 27 अक्तूबर, 2023 से निरीक्षण के लिए उपलब्ध : ADC अभिषेक वर्मा

by

शिमला 25 अक्तूबर – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि राजीव पंडित, कांग्रेस पार्टी के अनिल चौहान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सुनिल विशिष्ट, बहुजन समाज पार्टी के राजेश गिल व आम आदमी पार्टी के मोहिन्द्र ने भाग लिया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारुप प्रकाशन सभी मतदान केन्द्र और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक अधिकारियों के कार्यालयों में समस्त जिला की 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों मंे 27 अक्तूबर, 2023 से उपलब्ध है। उन्हांेने बताया कि दावे/आक्षेप दाखिल करने की अवधि 9 दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित की गई है। नाम दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियानों की तिथि 4 व 5 नवम्बर, 2023 तथा 18 व 19 नवम्बर, 2023 निर्धारित की गई है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि दावे/आक्षेपों का निपटारा 26 दिसम्बर, 2023 तक कर दिया जाएगा और फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी, 2024 तक कर दिया जाएगा।
अभिषेक वर्मा ने बताया कि मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन फॉर्म-6 पर किया जाना चाहिए और स्थानांतरण के पश्चात् नाम हटवाने के लिए आवेदन फॉर्म-7 पर किया जाना चाहिए।
उन्हांेने बताया कि जिला के 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या 1058 है और प्रकाशित मतदाता सूचियां निःशुल्क निरीक्षण एसडीएम/तहसीलदार/नायब तहसीलदार के कार्यालयों के अतिरिक्त प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियुक्त किए गए अभिहित अधिकारियों के पास 27 अक्तूबर, 2023 से 9 दिसम्बर, 2023 तक उपलब्ध रहेगी तथा इस अवधि में उपरोक्त स्थानों पर दावे/आक्षेप दाखिल किए जा सकेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त शिमला ने राजनीतिक दलों से सहयोग का आह्वान किया ताकि लोकसभा चुनावों में मतदाता प्रतिशतता में बढ़ोतरी संभव हो सके और पारदर्शी ढंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मेडिकल एड इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन 3 दिसंबर को ज्वालाजी के गीता भवन में किया जाएगा : डॉक्टर संजीव शर्मा

ज्वाला जी(राकेश शर्मा) : उपमंडल अधिकारी ज्वाला जी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया की दिव्यांगजन जिनका आंकलन 6 और 7 नवंबर को हुआ था उनके लिए मेडिकल एड इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन 3...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पति ने किया अननेचुरल सेक्स, पति के अलावा ससुराल वालों ने दहेज के लिए किया प्रताड़ित : पति के अलावा सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी की युवती को उसके ससुराल वालों दुआरा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में चिंतपूर्णी पुलिस थाने में युवती के पति के अलावा सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्ची से विजेता घोषित करने का नियम बताया गलत : अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को एक याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने बराबर वोट पड़ने के बाद पर्ची से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 से ज्यादा महिलाओं के साथ हमबिस्तर हुआ ये क्रिकेटर, ऑटोबायोग्राफी में इस देश की लड़कियों को बताया अपनी कमजोरी

वेस्टइंडीज टीम की एक समय क्रिकेट जगत में तूती बोलती थी. 1970-90 के दशक में इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजों की फौज थी. मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर, कर्टली एम्ब्रोस, एंडी रॉबर्ट्स जैसे...
Translate »
error: Content is protected !!