जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चंबा, 25 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में नार्को समन्वय समिति (NCORD) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला में नशीली दवाओं, मादक द्रव्य व उनकी रोकथाम एवं धरपकड़ हेतू कार्यतंत्र को प्रभावी तौर से विकसित करने हेतू उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की गई ।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व विशेष रूप से स्कूलों व कॉलेजों में चिट्टा व अन्य मादक पदार्थों के रोकथाम को लेकर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टे के खिलाफ कठोर कदम उठाये जा रहे जिसके मध्य नजर सभी संबंधित अधिकारी चिट्टे के रोकथाम को लेकर कड़े कदम उठाए।
पुलिस अधीक्षक विजय सिंह सकलानी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए बताया कि पुलिस विभाग द्वारा किया वर्ष 2025 से अब तक कुल 129 अभियोग मादक द्रव्य अधिनियम के अंतगर्त पंजीकृत हो चुके है। जिनमे कुल 207 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा जिनसे 47 किलोग्राम चरस, 504 ग्राम हीरोइन / चिट्टा, 31 केप्सूल, 111 ग्राम ओपीम, 18875 पौपी प्लांट व 589997 नगद राशि मुबलिग बरामद करने में सफलता हासिल की।
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस चम्बा का नशे के विरुद्ध अभियान निरन्तर एवं लगातार जारी है।
बैठक में आबकारी एवं कराधान विभाग से संबंधित कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग नूतन महाजन ने कार्रवाई का संचालन करते हुए बताया कि जिला चम्बा में कुल 147 आबकारी वेंड संचालित हैं, जिनमें 143 नियमित वेंड तथा 4 सब-वेंड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष के चौथे तिमाही तक 4271 सैंपल लिए गए हैं तथा 1250 निरीक्षण किए गए हैं। इस दौरान 4886.875 बोतल शराब जब्त की गई है। उन्होंने बताया गया कि पुलिस के साथ समन्वय कर वर्ष के दौरान 8 मामलों का खुलासा किया गया, जिनमें से 3 मामले माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं। इस वर्ष कुल 5,48,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया है, जिसमें से 32,000 रुपये चौथी तिमाही में वसूले गए।
अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 43 के अंतर्गत 13 मामलों का पता लगाया गया है तथा 6,05,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे विभाग द्वारा वसूल किया जा चुका है। एक मामले में लाइसेंस को निलंबित भी किया गया है।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के दौरान झूठी घोषणाएं कर रही सुक्खू सरकार : जय राम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार पर आदर्श चुनाव आचार संहिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: पठानिया

धर्मशाला , 14 अगस्त। पंचायत दरगेला के ठम्बा गाँव मे विकास मंच ठंम्बा ,द्रोणाचार्य कॉलेज रैत एवं ग्राम पंचायत दरगेला के सौजन्य से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नकाबपोश लुटेरों द्वारा दिनदिहाड़े गुप्ता मनी चेंजर को लूटने की नाकाम कोशिश : दूकान में घुसे लुटेरे और मालिक पर तानी पिस्तौल , मनी चेंजर बिना डरे लुटेरों से भिड़े , घबरा कर भागने को मजबूर हुए लुटेरे

सैला खुर्द। 1 अगसत : जम्मू चंडीगढ़ हाईवे पर कस्बा सैला खुर्द में दोपहर करीब दो वजे तीन नकाबपोश लुटेरे गुप्ता मनी चेंजर की दुकान में लूटने के मकसद से घुसे तो मनी चेंजर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में साइकिल चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार….चोरी की साइकिल बरामद

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 25 जून: यूटी पुलिस की जिला दक्षिण टीम ने साइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई साइकिल बरामद कर ली...
Translate »
error: Content is protected !!