जिले की तीन लड़कियों को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जिला रोजगार ब्यूरो की मोबाइल एप ने दिलाया रोजगार: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने कहा तीनों का बतौर स्टाफ नर्स 2.50 से 3 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर हुआ चयन कहा, जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से नौजवानों की योज्यतानुसार करवाई जा रही है प्लेसमेंट
नौजवानों को डी.बी.ई.ई आनलाइन एप डाउनलोड करने के लिए किया प्रोत्साहित
होशियारपुर: जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से बनाई गई डी.बी.ई.ई आनलाइन मोबाइल एप ने जिले की तीन लड़कियों को दिल्ली के प्रसिद्ध अपोलो अस्पताल में रोजगार मुहैया करवाया है, इतने बड़े अस्पताल में नौकरी पाने पर यही तीनों लड़कियां बहुत उत्साहित है और जिला रोजगार ब्यूरो का आभार व्यक्त कर रही है, जिनकी मदद से उन्हें यह बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने चुने हुए उम्मीदवारों को अपोलो अस्पताल की ओर से भेजे गए नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि डी.बी.ई.ई आनलाइन मोबाइल एप के माध्यम से अपोलो अस्पताल दिल्ली में स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 9 को शार्टलिस्ट कर उनकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरव्यू करवाई गई व 3 उम्मीदवारों को बतौर स्टाफ नर्स 2.50 लाख से 3 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि ब्यूरो की ओर से नौजवानों को उनकी पढ़ाई व काबलियत के अनुसार संबंधित संस्थानों में उनकी प्लेसमेंट करवाई जाती है।
अपनीत रियात ने इस दौरान जिले के नौजवानों को डी.बी.ई.ई आनलाइन मोबाइल एप गुगल प्लेस स्टोर से डाउनलोड कर अपनी मनचाही नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा व समूह जिला रोजगार ब्यूरो की मेहनती टीम हमेशा जिले के नौजवानों को अच्छी कंपनियों में ज्यादा पैकेज वाले रोजगार मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत रहती है, जिसके लिए वह प्रशंसा के पात्र है।
अपोलो अस्पताल दिल्ली में बतौर स्टाफ नर्स चुनी गई आरती कुमारी ने बताया कि उसका रिश्ता दिल्ली में हो चुका था व उसको इस बात की चिंता थी कि शादी के बाद दिल्ली जाकर रोजगार ढूंढना पड़ेगा, परंतु रोजगार ब्यूरो की मोबाइल एप के माध्यम से शादी से पहले ही देश के नामी अस्पताल में नौकरी प्राप्त हो गई व उसकी अपने भविष्य संबंधी सभी चिंताएं दूर हो गई है। सरगम भामरा जिसने श्री गुरु रामदास कालेज आफ नर्सिंग से हाल ही में अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की है, ने बताया कि बतौर फ्रैशर अपोलो अस्पताल जैसे बड़े अस्पताल में नौकरी हासिल कर वह व उसके परिवार वाले बहुत खुश है। उसने कभी सोचा नहीं था कि एक मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ही उनको इतनी बढिय़ा नौकरी मिल सकेगी। दलजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली में हो चुकी है, और उसने डी.बी.ई.ई मोबाइल एप डाउनलोड किया था और इसी के माध्यम से उसकी भी अपोलो अस्पताल में नियुक्ति हुई है, जिसके लिए वह जिला रोजगार ब्यूरो का आभार व्यक्त करती है, जिसने हजारों नौजवानों को आनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ते हुए रोजगार प्रदान किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 मंत्रियों के खनौरी पहुंचने पर भड़के डल्लेवाल – आपको डर है कि मेरी मौत के बाद लोग आप सरकार के मंत्रियों को घर से नहीं निकलने देंगे

खनौरी (संगरूर)। किसानों की मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर पिछले 30 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट...
article-image
पंजाब

होशियारपुर से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए बस को कैबिनेट मंत्री जिंपा ने दिखाई हरी झंडी

–  किया रवाना – यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी वहन: ब्रम शंकर जिंपा – कहा, धार्मिक स्थानों के दर्शनों से वंचित लोगों के लिए ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’...
article-image
पंजाब

3.5 किलो हेरोइन, 1 लाख ड्रग मनी बरामद

चंडीगढ़ : प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश भर में छापेमारी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आए। इन पकड़े...
पंजाब

ऊना व हरोली में नये क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन, हरोली के 12 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट सूची से बाहर

ऊना  : एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत एमसी ऊना के वार्ड 2 में निशांत और वार्ड 4...
Translate »
error: Content is protected !!