जिले की हर पंचायत में बनेगी नशा निवारण समिति : डीसी जतिन लाल

by
ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिले की सभी 245 पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि वे दो दिन के भीतर अपने-अपने विभाग से संबंधित सदस्यों के नाम प्रस्तावित कर पंचायतवार सूची उपलब्ध करवाएं, ताकि समितियों को औपचारिक रूप से नोटिफाई किया जा सके।
उपायुक्त मंगलवार को डीआरडीए बैठक कक्ष में इस मुद्दे पर आयोजित विभागीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत में गठित होने वाली समिति का अध्यक्ष स्थानीय विद्यालय का प्रधानाचार्य होगा। समिति में पंचायत सचिव, पटवारी, आशा वर्कर, महिला मंडल प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक/समाजसेवी, स्वयंसेवी तथा पुलिस कांस्टेबल को शामिल किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का राज्य में नशा निवारण और एंटी-चिट्टा अभियान पर विशेष फोकस है। सरकार नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के साथ-साथ जन-जागरूकता को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है। पंचायत स्तर पर बनने वाली मजबूत समितियां जागरूकता, पारिवारिक व्यवहार परिवर्तन और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रधानाचार्यों को समिति का अध्यक्ष बनाने का उद्देश्य यह है कि वे बच्चों और अभिभावकों से सीधे जुड़कर प्रभावी जागरूकता अभियान चला सकें तथा स्कूल परिसर या आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देकर कार्रवाई सुनिश्चित कर सकें।
उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक माह इन समितियों के कार्यों की समीक्षा करें।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार और सोहन लाल सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएएस इशांत जसवाल कांगड़ा के नए एसडीएम

एएम नाथ। कांगड़ा : आईएएस इशांत जसवाल कांगड़ा के नए एसडीएम होंगे। 2021 बैच के आईएएस इशांत जसवाल जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पड़यालग के रहने वाले हैं। उनके पिता पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

चंबा, 18 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में वीरवार को जनजातीय उप मंडल भरमौर के तहसील होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई । ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुस्साहस : मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका

शिमला  :   शिमला में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुजारी की उम्र 59 साल थी। गत दो वर्षों से अधिक समय से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. विजय राठौर ने विद्यार्थियों को बताए बिजनेस के गुर

चम्बा कॉलेज में अतिथि व्याख्यान का आयोजन विक्रमसित भारत 2047’ और ‘फ्रॉम माउंटेन टू मार्केटिंग’ विषय पर दिया विशेष मार्गदर्शन एमबीए व एम.कॉम छात्रों ने लिया लाभ एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!