जिले के प्राइमरी हैल्थ सैंटरों में स्थापित किए जाएंगे 33 नए आम आदमी क्लीनिक: कैबिनेट मंत्री जिंपा

by

जिले में 2 शहरी व 31 ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे नए आम आदमी क्लीनिक
होशियारपुर, 24 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों की सफलता को देखते हुए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरे जिले में लोगों को आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जिले में जल्द ही 33 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे, जिनमें 31 ग्रामीण व 2 शहरी क्षेत्र में खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में पहले से चल रहे 8 आम क्लीनिकों से लोगों को काफी लाभ मिला है, यही कारण है कि प्रदेश सरकार की ओर से जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए यह प्रयास किया गया है। यह क्लीनिक खुलने के बाद जिले में आम क्लीनिकों की संख्या 41 हो जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नए आम आदमी क्लीनिकों को तैयार करने संबंधी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। उन्होंने बताया कि यह आम आदमी क्लीनिक जिले के प्राइमरी हैल्थ सैंटरों में खोले जाएंगे। शहर क्षेत्र में यह क्लीनिक अर्बन प्राइमरी हैल्थ सैंटर अस्लामाबाद व पुरहीरां में खुलेंगे जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह प्राइमरी हैल्थ सैंटर जनौड़ी, बहिबलमंज, भंगाला, चनौर, टांडा राम सहाए, बागपुर, बुल्लोवाल, चक्कोवाल, सूस, दातारपुर, बडला, चब्बेवाल, जल्लोवाल, महिलांवाली, फुगलाना, घोगरा, खुणखुण कलां, अजनोहा, बरियाना कलां, जेजों, पालदी, सरहाला कलां, बट्ठल, बिंजो, पदराना, पनाम, रामपुर बिलड़ों, कंधाला शेखां व मियानी में खुलेंगे।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से खोले गए आम आदमी क्लीनिकों की आज दुनिया भर में चर्चा हो रही है क्योंकि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के सुधार में यह सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की हर उम्मीद पर खरा उतरते हुए प्रदेश की तरक्की के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में आम लोगों को उनके घरों के नजदीक आम आदमी क्लीनिक में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में मरीजों को जहां करीब 95 तरह की नि:शुल्क दवाईयां मिल रही है वहीं उनके 41 तरह के टैस्ट भी बिल्कुल नि:शुल्क किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जयकिशन सिंह रोड़ी का डिप्टी स्पीकर बनकर माहिलपुर व गढ़शंकर पहुंचने पर शानदार स्वागत

गढ़शंकर में महेशयाना व माहिलपुर में गुरुद्वारा शहीदां में माथा टेका पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर गढ़शंकर: जय कृष्ण रौड़ी पंजाब विधानसभा डिप्टी स्पीकर बनने उपरांत...
article-image
पंजाब

डेरा गोसाई आना राहों में रामनवमी पर नवरात्रि पर कन्या पूजन किया

राहों/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला शहीद भगत सिंह नगर के कस्बा राहों के प्राचीन डेरा गोसाई आना में राम नवमी के अवसर पर महंत गंगा नंद पुरी जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग...
article-image
पंजाब

घुमियाला में 75वा गणतंत्र दिवस मनाया : हलका चब्बेवाल आम आदमी पार्टी प्रभारी हरमिंदर सिंह संधू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

चब्बेवाल , 27 जनवरी  :   गांव घुमियाला में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हलका चब्बेवाल आम आदमी पार्टी प्रभारी हरमिंदर सिंह संधू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस...
article-image
पंजाब

मां को उम्रकैद …मुझे दादी के पास सोना : इतना सी बात पर मां ने बेटे को चाकू घोंपकर मारा था

जालंधर  ; मामूली बात पर बेटे की हत्या करने वाली मां को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. यह मामला साल 2020 का है, जब जालंधर के सोहल जगीर गांव में मां ने...
Translate »
error: Content is protected !!