जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 14 लाख से अधिक लगाए जाएंगे पौधे: डिप्टी कमिश्नर

by

राष्ट्रीय आम दिवस को समर्पित होशियारपुर मेें लगाए पौधे
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत बांटे जा रहे हैं नि:शुल्क पौधे
आमों के बाग के लिए बागवानी विभाग की ओर से दी जा रही है 50 प्रतिशत सब्सिडी की सुविधा
होशियारपुर : 22 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया है व इस अभियान के अंतर्गत जिले में 14 लाख 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वे आज स्थानीय माडल टाऊन क्लब में राष्ट्रीय आम दिवस को समर्पित पौधे लगाने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सेवा संकल्प सोसायटी की ओर से चेयरमैन पंजाब इंफोटैक व नेचर आर्टिस्ट एडवोकेट हरप्रीत सिंह संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन, एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल, रैडक्रास सोसायटी के सदस्य व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस मौके पर कहा कि वन विभाग के होशियारपुर मंडल में करीब साढ़े 7 लाख, दसूहा उप-मंडल में 6 लाख 30 हजार व गढ़शंकर में करीब 1 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के अभियान शहीद- ए- आजम सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत वन विभाग की ओर से नि:शुल्क पौधे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियावल लहर के अंतर्गत हर विधान सभा में 50 हजार पौधे व 115 त्रिवेणियां नि:शुल्क दी जा रही है, जिसके लिए विभाग, पंचायतें, अलग-अलग संगठन वन विभाग की नर्सरियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद -ए-आजम सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत 3 लाख 50 हजार पौधे व 805 त्रिवेणियां नि:शुल्क दी जाएंगी व बाकी पौधे वन विभाग की ओर से जिले में अपसे स्तर पर लगाए जाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हरियावल लहर के अंतर्गत वन वि भाग की ओर से अब तक करीब 1 लाख पौधे बांटे जा चुके हैं, जिसके अंतर्गत होशियारपुर मंडल में करीब 45 हजार, दसूहा उप- मंडल के अंतर्गत करीब 35 हजार व गढ़शंकर में करीब 20 हजार पौधे बांटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर मंडल के अंतर्गत 19 नर्सरियां, दसूहा उप मंडल के अंतर्गत 14 नर्सरियां व गढ़शंकर की 3 नर्सरियों से पौधे नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने समूह विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित संस्थाओं व जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि जिले को हरा-भरा बनाने के लिए एकजुटता के साथ पौधे लगाए जाएं व उनकी संभाल की जाए ताकि वातावरण का संतुलन बरकरार रखा जा सके।
सेवा संकल्प सोसायटी के सहयोग से मनाए राष्ट्रीय आम दिवस के मौके पर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिला आमों की पैदावार के लिए अहम भूमिका निभा रहा है, इस लिए आमों के बाग लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से उत्पादक की हर योग्य सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमों के बाग के लिए बागवानी विभाग की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी की सुविधा भी दी जा रही है। इस मौक पर गांव भूंगा(होशियारपुर) के आमों की महत्ता को दर्शाता पोर्टरेट भी लांच किया गया, जिसको प्रसिद्ध लेखक व नेचर आर्टिस्ट हरप्रीत सिंह संधू की ओर से तैयार किया गया है। इसके अलावा जहां पेड़ों की अहम भूमिका को दर्शाते अलग-अलग जागरुकता स्लोगन रिलीज किए गए वहीं रैडक्रास सोसायटी के सदस्यों व मौजूद अन्य अधिकारियों को पौधे भी वितरित किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉक्टरों की कमी होगी दूर : 1000 नई भर्तियां करेगा हेल्थ डिपार्टमेंट; स्वास्थ्य मंत्री का एलान

मोहाली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार को महत्वपूर्ण घोषणा करते बताया कि भगवंत मान सरकार शीघ्र ही राज्य के सरकारी अस्पतालों में एक हजार और डॉक्टरों की भर्ती करेगी।...
article-image
पंजाब

कामरेड गुरनेक भज्जल के पिता पाखर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट : गांव भज्जल के गुरुद्वारा साहिब में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

गढ़शंकर, 26 फरवरी: कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल के पिता पाखर सिंह का पिछले दिनों बीमार रहने के बाद निधन हो गया, जिनके नमित गांव भज्जल के गुरुद्वारा साहिब में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को शून्य वोट – गांव वालों ने पूछा हमने तो दिया था : रागिनी नायक ने वीडियो शेयर कर किया दावा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस की उम्मीदों के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहे. राज्य की 288 सीटों में से पार्टी को महज 16 सीटों पर मिली जीत से ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस के...
article-image
पंजाब

मनप्रीत सिंह बादल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से मिली राहत : अग्रिम जमानत 15 फरवरी तक जारी

चंडीगढ़ : बठिंडा प्लॉट आवंटन घोटाले में फंसे भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मनप्रीत बादल की अग्रिम जमानत 15 फरवरी तक जारी रखी...
Translate »
error: Content is protected !!