जिस स्कूल से विधान सभा अध्यक्ष ने शिक्षा ग्रहण की वहीं के विद्यार्थियों ने आज उन्हें विधान सभा के सत्र का संचालन करते देखा ।

by
 तपोवन से  एएम नाथ  : आज  पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहूँता, भटियात के छात्र- छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र के नेता को सत्र संचालन करते देख अति प्रसन्न हुए। गौरतलब है कि ये सभी छात्र उस स्कूल के छात्र हैं जहाँ से हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण की है। सत्र आरम्भ होने से पूर्व इन छात्र-छात्राओं ने श्री कुलदीप सिंह पठानियां से मुलाकात की तथा आज होने वाली कार्यवाही, संसदीय प्रणाली व विधान सभा की कार्यप्रणाली के बारे मे जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर बच्चों से संवाद करते हुए श्री पठानियां ने कहा कि आज समय पूरी तरह से बदल गया है। आज जहाँ युवा संसद, छात्र संसद तथा किसान संसद जैसे आयोजन विभिन्न राज्य विधान सभाओं में आयोजित किए जा रहे हैं वहीं आज के छात्र तथा युवा भी इसमें गहरी रूची ले रहे हैं जो जोकि लोकतन्त्र की मजबूती का मार्ग प्रश्सत करता है। श्री पठानियां ने कहा कि आज सत्र का तीसरा दिन है और दर्शक दीर्घा हमेशा भरी रहती है जो आश्वस्त करता है कि लोगों में संसदीय प्रणाली के प्रति अगाध विश्वास है। श्री पठानियां ने कहा कि हमारा लोकतन्त्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतन्त्र है जिसका लोहा पूरा विश्व मानता है । श्री पठानियां ने कहा कि हमारे देश का संविधान सर्वोच्च है जो हमें जहाँ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करवाता है वहीं हमें हमारे कर्तव्यों के बारे भी सचेत करता है।
आज भटियात निर्वाचन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सलोह तथा डरोह के छात्र- छात्राओं ने भी सदन की कार्यवाही को देखा तथा आई0टी0आई0 पालमपुर के छात्रों को भी कार्यवाही देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी विद्यार्थियों ने विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात कर संसदीय प्रणाली की जानकारी हासिल की। श्री पठानियां ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बुरांवाला के निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर कल

बद्दी,16 जनवरी (तारा) : संत निरंकारी मिशन चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी दिन रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन झाड़माजरी के समीप बुरांवाला स्थित निरंकारी भवन में आयोजित किया जाएगा। संयोजक गुरमीत सिंह ने बताया...
हिमाचल प्रदेश

बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन : 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी

बिलासपुर : बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें एचपी, ऑल इंडिया और विभिन्न सब वर्गों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 17 लाख की हो रही सलाना आमदनी :युवाओं के लिए बने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

धर्मशाला 02 नवंबर। सरकार से सिंचाई सुविधा के लिए उपदान पर मिले बोरवेल, स्प्रिंकल सिंचाई की सुविधा तथा पॉली हाउस तथा पावरग्रिड ने किसानों की जिंदगी में स्वाबलंबन के नए आयाम स्थापित किए हैं।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ओक ओवर में मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं …अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सुक्खू

जनसेवा ही सरकार की कार्यसंस्कृति का मूल मंत्र: मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात...
Translate »
error: Content is protected !!