जीओजी ने करोना जैसी आपदा के समय भी खुद को खतरे में डालकर समाज की सेवा की : विधायक जय कृष्ण रौड़ी

by
गढ़शंकर : जिला प्रमुख कर्नल मलूक सिंह (जीओजी) के आदेशानुसार गढ़शंकर की जीओजी टीम की बैठक आज खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में मौजूदा विधायक जय कृष्ण रौड़ी के साथ आपसी सहयोग, जान पहचान व तालमेल स्थापित करने हेतु विशेष भेंट की गई । जिसके चलते हलका गढ़शंकर के मौजूदा विधायक जय कृष्ण रौड़ी को विनम्रता पूर्वक आमन्त्रित किया गया था। उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालते इस मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम को प्राथमिकता देते हुए शिरकत की। मुख्य अतिथि का स्वागत  तहसील मुखी कैप. लखबीर सिंह व स्टाफ के अन्य सदस्यों ने पुष्पांजलि, गुलदस्ते, सिरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। उन्होंने कहा कि मैंने जी ओ जी साहिबानों की कार्यशैली को करीब से देखा है जिन्होंने करोना जैसी आपदा के समय भी खुद को खतरे में डालकर समाज की सेवा की है और कई अन्य तरीकों से अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जी ओ जी टीम को, डीसी साहिब और एसडीएम की तरफ से सराहनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशंसा पत्र भी दिए हैं। विधायक रौड़ी ने कहा कि मैं स्वयं बहुत प्रभावित हूं और समाज को समर्पित मूल्यवान सेवाओं की सराहना करता हूं, आओ मिलकर पंजाब को विकास के पथ पर अग्रसर करें। इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्र, सुपरवाइजर बूटा सिंह राणा, सुपरवाइजर बलबीर सिंह मरुला, डीईओ परविंदर सिंह, एसएम सतनाम सिंह, एसएम राजीव कुमार, सूबे दिलबाग सिंह, नायब सूबेदार निर्मल सिंह, सूबेदार बलवंत सिंह, महिंदर लाल आदि उपस्थित थे।
फोटो
विधायक रौड़ी से भेंट करते जीओजी टीम गढ़शंकर।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने अमृतसर में दो पाक ड्रोन और हेरोइन की बरामद

अमृतसर : दो अलग-अलग घटनाओं में, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने हेरोइन के साथ दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए। बीएसएफ के अनुसार, एक ड्रोन (डीजेआई माविक 3 क्लासिक – मेड इन चाइना)...
article-image
पंजाब

मुर्गों की लड़ाई – कोर्ट में मुर्गे की ‘गवाही’ बनेगा सबूत : गवाही तक संभालना होगा पंजाब पुलिस को मुर्गा

बठिंडा पुलिस इन दिनों एक अजीबो-गरीब मामले का सामना कर रही है। दो लोगों की लड़ाई में पुलिस ने एक मुर्गे को केस प्रॉपर्टी बनाया है। अब इस मुर्गे को कोर्ट में पेश किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ के लिए एमआरटीएस समय की मांग : सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्वाइंट ऑफ कॉल के रूप में स्वीकृत करने की मांग दोहराई; सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया चंडीगढ़, 6 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘जोखिम और उपाय’ विषय पर लेक्चर आयोजित

गढ़शंकर  : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सचिव शिक्षा इंजी. सुखमिंदर सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों के...
Translate »
error: Content is protected !!