जीवन कौशल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा कार्यक्रमों पर तीसा में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

by

एएम नाथ। तीसा : शिक्षा खंड तीसा में आज मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तीसा खंड के विद्यालयों के मुखियाओं/प्रधानाचार्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक प्रगति तथा विभिन्न कार्यक्रमों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में खंड कार्यक्रम अधिकारी तीसा (समग्र शिक्षा) तथा खंड विकास अधिकारी तिस्सा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी तीसा द्वारा की गई।
इस बैठक में जीवन कौशल शिक्षा (Life Skills Education) कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर एवं परियोजना टीम मौजूद रहे। उन्होंने अब तक आयोजित किए गए सत्रों, शिक्षकों की सहभागिता और विद्यार्थियों की भागीदारी पर विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इसके अतिरिक्त बैठक में कल्पना चाँदला , फैलो आकांक्षी खंड कार्यक्रम नीती आयोग और सनी कुमार जेएसपी फैलो मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन भी मौजूद रहे तथा उन्होंने कार्यक्रम के ब्लॉक-स्तरीय क्रियान्वयन और प्रगति पर अपने सुझाव साझा किए।
बैठक में बताया गया कि अधिकांश विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। आगामी माह के लिए कार्ययोजना, साप्ताहिक सत्रों को नियमित सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में समग्र शिक्षा गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
अंत में, खंड विकास अधिकारी तिस्सा ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वे समग्र शिक्षा एवं जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रमों को विद्यालय स्तर पर समयबद्ध और प्रभावी रूप से लागू करें, ताकि विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश : माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर लगे विराम

डाइट किटें  मंत्री ने टीबी निक्षय मित्रों को वितरित की हेल्थ टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी : शांडिल राकेश शर्मा lज्वालामुखी/तलवाड़ा :  स्वास्थ्य एंव परिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन

शिमला 11 मार्च – जिलाधीश शिमला एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28560 नशीले कैप्सूल बरामद, 2 गिरफ्तार : नशीले कैप्सूल के साथ काबू आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ चल रही : SP ऊना अर्जित सेन ठाकुर

ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर ने भर्ती की अधिसूचना जारी क

उमीदवार 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट पर करें ऑनलाइन पंजीकरण एएम नाथ। चम्बा, 13 फरवरी : भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती वर्ष 2027...
Translate »
error: Content is protected !!