जुआ खेल रहे थे 20 लड़के : 4 बदमाश बंदूक दिखाकर पैसे लूटकर फरार

by

जालंधर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर जुआ खेल रहे लड़कों से पैसे लूट लिए। यह घटना जालंधर के JMP फैक्ट्री के सामने बने चबूतरे पर हुई, जहां करीब 20 लड़के जुआ खेल रहे थे। अचानक चार नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और बंदूक दिखाकर पैसे लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती रात की है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहने हुए थे, जिसके कारण उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया।हैरानी की बात ये है कि इस घटना की शिकायत अभी तक किसी ने भी पुलिस को नहीं दी है।

CCTV खंगाला जा रहा : पुलिस ने अपनी ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। हालांकि, जिस बाइक पर बदमाश आए थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे उनकी पहचान और मुश्किल हो गई है। बदमाशों ने धमकी दी थी कि यदि किसी ने शोर मचाया या भागने की कोशिश की तो वे गोली चला देंगे। इस धमकी के चलते लड़के डर गए और बदमाशों को पैसे सौंपने पर मजबूर हो गए। पैसे लूटने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक की कोठी के सामने पुरानी दुश्मनी में महिला पर 3 गोलियां बरसाकर फरार हुआ आरोपी

कपूरथला। काम से लौट रही एक महिला पर सर्कुलर रोड पर विधायक की कोठी के समीप तीन बुलेट सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। एक गोली महिला की जांघ के आरपार हो गई। आरोपी...
article-image
पंजाब

दसूहा में बीकानेर स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन, MLA कर्मवीर सिंह घुम्मण ने की शिरकत

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : दसूहा के प्रतिष्ठित विजय मॉल सिटी सेंटर में बीकानेर स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर दसूहा के विधायक सरदार कर्मवीर सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होगा सौर ऊर्जा संयंत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग एक...
Translate »
error: Content is protected !!