जुगाड़ू मोटर साईकिल रेहडिय़ों को किया गया जब्त : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफी की गई कार्रवाई

by

होशियारपुर, 27 जनवरी:   सडक़ सुरक्षा माह 2024 के दौरान डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के निर्देशों पर सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी आर.एस. गिल ने इनफोर्समेंट ड्राइव के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे व ओवरलोड गाडिय़ों को इंपाउंड किया। उन्होंनेे बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों पर जुगाड़ू मोटर साईकिल रेहडिय़ां जो कि अनाधिकृत तौर पर सडक़ों पर हादसों का कारण बनती हैं, को अलग-अलग थानों में जब्त किया गया। इस दौरान आम जनता को अपील की गई कि ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए गाडिय़ों को अनाधिकृत तौर पर माडिफाई न किया जाए व दस्तावेज पूरे रखे जाएं।
सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 41(7) के अनुसार नान-ट्रांसपोर्ट गाडिय़ां (निजी वाहनों) की रजिस्ट्रेशन की अवधि 15 वर्ष तक होती है। इसके बाद सैंट्रल मोटर व्हीकल रुल्ज, 1989 के रुल 52 के अनुसार वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की रिन्यूल गाड़ी की फिजिकल इंस्पेक्शन के बाद 5 वर्ष के लिए बढ़ाई जाती है। मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 55(1) के अनुसार यदि कोई मोटर वाहन नष्ट हो गया है या स्थायी तौर पर प्रयोग के अयोग्य है, तो उस गाड़ी, ट्रैक्टर, मोटर साइकिल का मालिक 14 दिन के अंदर या जितनी जल्द हो सके, रजिस्टर करने वाले अथारिटी संबंधित सब डिविजनल मजिस्ट्रेट या रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी के पास उस वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सरंडर कराएगा। इन नियमों का पालन के लिए वाहन मालिक को सूचित किया गया कि जिन वाहनों की रजिस्ट्रेशन की अवधि 15 वर्ष पूरी हो चुकी है व उन वाहनों का प्रयोग किया जाता है तो मोटर व्हीकल एक्ट, रुल्ज के अनुसार उस वाहन का रजिस्ट्रेशन रिन्यू करवाना अनिवार्य है। सडक़ सुरक्षा को मुख्य रखते हुए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बिना रिन्यू करवाए, सडक़ पर चलाने जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत बनती धाराओं के अनुसार कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर लिए जाएंगे। इस मौके पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर रिशी शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

महिलाओं द्वारा पी -ने के पानी की समस्या बताने पर भाजपा नेता निमिशा मेहता पानी का टैंकर लेकर पहुंची – आम आदमी पार्टी सरकार के 3 साल पूरे होने के बावजूद डिप्टी स्पीकर रौड़ी जलापूर्ति समस्या का समाधान नहीं कर सके – निमिशा मेहता

गढ़शंकर – गढ़शंकर हलके के बीत क्षेत्र के गांव आदर्श नगर की महिलाओं ने अपने घरों में पानी की समस्या के बारे में भाजपा नेता निमिशा मेहता को बताया तो वह खुद पानी का...
article-image
पंजाब

आपदा प्रभावितों के लिए अविलंब विशेष राहत पैकेज जारी करे सरकार : जयराम ठाकुर

आपदा के 24 दिन बाद भी कोई विशेष राहत पैकेज की घोषणा क्यों नहीं, पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति के डैमेज प्रोजेक्ट की डीपीआर जल्दी हो तैयार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें खोलने का काम...
article-image
पंजाब

महान देशभक्त और कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड भगत सिंह रामगढ़ झुंगियां को अंतिम विदाई

गढ़शंकर : सीपीआई (एम) नेता कामरेड भगत सिंह रामगढ़ झुंगियां का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों और इलाके में वामपंथी आंदोलन में शोक की लहर फैल गई।...
article-image
पंजाब

फरीदकोट में महिला और बच्चे के शव मिलने से हड़कंप : सिर कटी लाश अमृतसर में मिली

अमृतसर/ फरीदकोट :  अमृतसर जिले के लोपोके थानाक्षेत्र की पुलिस चौकी रामतीर्थ इलाके में एक युवक की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस पहचान की...
Translate »
error: Content is protected !!