जून 2021 के बाद जिला ऊना में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस 500 के पार पहुंचे, एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण दर दो प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत पहुंची

by

ऊना, 12 जनवरीः जिला ऊना में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैलना शुरू हो गया है। जून 2021 के बाद जिला ऊना में आज कोविड संक्रमण के एक्टिव केस पहली बार 500 के पार पहुंच गए। आज जिला ऊना में एक्टिव केस की संख्या 505 हो गई है, जबकि 155 आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले जून 2021 में एक्टिव केस 879 थे, जबकि अक्तूबर 2021 को यह संख्या 483 रही थी। आज जिला में हुए रैट टेस्ट में 108 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला में पिछले एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना वायरस के संक्रमण की दर भी दो प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। चार जनवरी को जिला ऊना में संक्रमण दर 2.26 प्रतिशत, पांच जनवरी को 2.27, छह जनवरी को 2.67 प्रतिशत, 7 जनवरी को 2.02 प्रतिशत, आठ जनवरी को 4.83 प्रतिशत, नौ जनवरी को 6.04 प्रतिशत, दस जनवरी को 6.23 प्रतिशत तथा 11 जनवरी को 11.01 प्रतिशत हो गई।
जिला ऊना के लिए राहत की बात है कि अभी तक कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। विदेश यात्रा से लौटे 6 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तथा जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए उनके सैंपल भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा “कोरोना संक्रमण के मामले जिला ऊना में लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण की इस लहर को रोकने के लिए आवश्यक है कि सभी अनुशासन में रहकर नियमों का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर उचित दूरी को सुनिश्चित करें और मास्क अवश्य लगाएं। अगर किसी को कोरोना संक्रमण से मिलते जुलते लक्षण हैं, तो अपना कोविड टेस्ट करवाएं। अनुशासन में रहकर ही कोरोना की इस लहर से हम बाहर निकल सकते हैं।”
तीन दिन में1135 को लगी प्रिकॉशन डोज़
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जहां जिला प्रशासन के अधिकारी फील्ड में उतर कर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं 10 जनवरी से जिला ऊना में प्रिकॉशन डोज़ लगना आरंभ हो गई है। अब तक जिला में 1135 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रिकॉशन डोज़ दी जा चुकी है। प्रिकॉशन डोज़ अभी तक स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्तियों को निशुल्क दी जा रही है, जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। प्रिकॉशन डोज़ बूस्टर डोज़ के नौ माह के बाद ही ली जा सकती है। इसके लिए 18 प्लस वर्ग के लिए बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर अपना मोबाइल व आधार कार्ड अथवा वैक्सीनेशन के डबल डोज़ का प्रमाण पत्र साथ ले जाना आवश्यक है।
वहीं जिला में 15-18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों का टीकाकरण भी जारी है। बुधवार को 1086 युवाओं को कोवैक्सीन की डोज़ दी गई, जिनमें से सरकारी स्कूलों के 396, निजी स्कूलों के 95 तथा 595 अन्य किशोरों को वैक्सीन की प्रथम खुराक दी गई।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदियां लगाई हैं। जिला में सोमवार से शुक्रवार तक सभी दुकानें, बाजार व मॉल रोजाना शाम साढ़े छह बजे के बाद बंद करने और शनिवार व रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला में रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। सभी जिलावासियों से सहयोग की आशा है। उन्होंने कहा कि पहले भी जिला प्रशासन को सभी वर्गों का सहयोग मिलता रहा है और आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई अस्पताल के निर्माण के लिए एक सप्ताह में ऊना आएगी प्रोजेक्ट टीमः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने साइट पर जाकर कंपनी के अधिकरियों के साथ किया निरीक्षण ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने निर्माण कार्य का टेंडर लेने वाली कंपनी एचआईटीईएस के अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला :  टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसका बेटे कुणाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 500 ग्राम सोने के बिस्किट, 7 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार बरामद, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप

चंडीगढ़  : पंजाब की मोहाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसके बेटे कुणाल को गिरफ्तार किया है। फेज-11 थाना पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में भर्ती 2026 : 19 पदों के लिए आवेदन करें

एएम नाथ : शिमला । राज्य न्यायपालिका में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए है। इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर, क्लर्क/प्रूफरीडर, और ड्राइवर के पदों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!