जून से समय मांग रही हूं; प्रियंका गांधी ने भरी सभा में मांगा नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट, क्या मिला जवाब

by

नई दिल्ली : काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट मांग लिया। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री से कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से ‘अपॉइंटमेंट’ (मुलाकात के लिए समय) की मांग रही हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसपर गडकरी ने उन्हें कभी भी मिलने आने के लिए कहा।

केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने प्रश्नकाल के दौरान चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग से संबंधित पूरक प्रश्न पूछते हुए इस बात का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वह गत जून महीने से अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर गडकरी से मिलने का समय मांग रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘जून से मिलने का समय मांग रही हूं, कृपया समय दीजिए।’ इस पर गडकरी ने कहा, ‘आप प्रश्नकाल के बाद आ जाइए। आप कभी भी आ जाइए, दरवाजा हमेशा खुला रहता है। अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं है।’

निर्माण की गति बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना है लक्ष्य

गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य देश में राजमार्ग निर्माण की गति को बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना है। टाइम्स नेटवर्क के ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025’ में गडकरी ने कहा कि केंद्र की प्रमुख भारतमाला परियोजना के तहत फिलहाल कोई नई परियोजना शुरू नहीं होने के कारण देश में राजमार्ग निर्माण की रफ्तार धीमी हो गई है।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य अगले 8-10 वर्षों में भारत के वाहन उद्योग को दुनिया में शीर्ष स्थान पर लाना है। इस समय अमेरिका के वाहन उद्योग का आकार 78 लाख करोड़ रुपये है, इसके बाद चीन (47 लाख करोड़ रुपये) और भारत (22 लाख करोड़ रुपये) का स्थान है। मंत्री ने कहा कि भारत की जीडीपी वृद्धि को तेज करने के लिए कृषि पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान के साथ वित्त आयोग की बैठक : केंद्र से मांगा 132247 करोड़ का पैकेज, फसल विविधीकरण और उद्योग का उठाया मुद्दा

चंडीगढ़ : 16वें वित्त आयोग ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की है। बैठक में सीएम ने पंजाब के कई मुद्दों को गंभीरता से लिया। फसल विविधीकरण, गिरते भूजल स्तर और उद्योग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑर्डर को पढ़ेंगे और विचार-विमर्श कर फैसला लेंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा हाईकोर्ट ने DGP संजय कुंडू और कांगड़ा की SP शालिनी अग्निहोत्री को मौजूदा पोस्टिंग से हटाने के आदेश के मामले में

शिमला : दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में अहम बैठक हुई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट सहयोगी और मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फरार कैदी 7 घंटे बाद फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

एएम नाथ । धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद में बुधवार दोपहर को जिला अदालत के बाहर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब एक कैदी को कोर्ट में पेशी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपायुक्त ने दिए बहाली कार्यों में गति लाने के निर्देश : मानसून आपदा के पश्चात राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

एएम नाथ। कुल्लू, 09 अक्टूबर — जिला कुल्लू में मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!