जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर निकली भर्ती : लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

by

एएम नाथ । शिमला : सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

जिसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 17 सितंबर, 2025 तय की गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट जारी पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वो लास्ट डेट से पहले आवेदन कर दें.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  जूनियर बेसिक टीचर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम किसी भी मान्य प्राप्त बोर्ड से 12वीं की डिग्री 50 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए. वहीं, योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित किया गया है. वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

इतनी होगी सैलरी : चुने गए योग्य उम्मीदवारों की शुरुआती सैलरी 17,820 रुपए प्रति महीने होगी।

आवेदन शुल्क : आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा. जिसके मुताबिक, कैंडिडेट्स को 100 रुपए फीस के साथ 700 रुपए प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया :  उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और रिटन स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
  • फिर फॉर्म में मांगे गए जानकारियों को दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को सही साइज में अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फिर फॉर्म को चेक करने के बाद सबमिट कर दें।
  • लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के भरमौर में जिंदा जला मजदूर : लाहल गांव में दो मंजिला मकान राख

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत खणी के लाहल गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान में लगी आग में एक व्यक्ति जिंदा जल गया है। मृतक जम्मू-कश्मीर का बताया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार

एएम नाथ।  करसोग  :  मॉनसून सीजन: नदी नालों में कूड़ा कचरा फैंकने से पानी का रास्ता हो जाता हैं अवरुद्ध, बढ़ता हैं आपदा का खतरा  ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार के स्वयंसेवियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

153544 बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक -DC राघव शर्मा

ऊना, 15 नवम्बर – राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर 29 नवंबर को जिला ऊना के 153544 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। 1 से 19 वर्ष तक की आयु के इन...
article-image
पंजाब

रजिस्ट्रेशन कैंप में 50 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे : मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में लगाया गया आई.ई व मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट कोर्स का रजिस्ट्रेशन कैंप

योग्य विद्यार्थी 24 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कैंप में करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 16 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व मोबाइल एंड वैब...
Translate »
error: Content is protected !!